Hanuman Ansh Day 32: 32वें दिन भी जारी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, कमाई आंकड़ों ने सभी को चौंकाया

Hanuman Ansh Box Office Collection: नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। रिलीज के 32वें दिन भी फिल्म ने मजबूत पकड़ बनाए रखी है।
Hanuman Ansh Day Collection
फिल्म 'हनुमान अंश'(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Hanuman Ansh Total Collection:आध्यात्मिक और प्रेरणादायक कहानी पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' इस समय सिनेमाघरों में एक अभूतपूर्व सफर तय कर रही है। मामूली बजट और बिना किसी शोर-शराबे के रिलीज हुई इस फिल्म को शुरुआत में बहुत कम स्क्रीन मिली थीं, लेकिन दर्शकों की तारीफ और बेहतरीन रिएक्शन के दम पर इसने बड़ी-बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। 5वें हफ्ते में एंटर करने के बाद भी इसका जलवा दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है।

मंडे टेस्ट में भी पास हुई फिल्म

अक्सर देखा जाता है कि वीकेंड खत्म होते ही वर्किंग डे सोमवार को फिल्मों की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की जाती है। हालांकि इस फिल्म के मामले में ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ। रिलीज के 32वें दिन यानी 5वें सोमवार को भी सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी मौजूदगी दर्ज की गई। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, इस दिन हनुमान अंश ने लगभग 9.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। वर्किंग डे होने के बावजूद दर्शकों का ऐसा रुझान मेकर्स के लिए बेहद सुखद संकेत है।

131 करोड़ के पार पहुंचा कुल कलेक्शन

इस शानदार सोमवार के साथ ही फिल्म हनुमान अंश का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल नेट कलेक्शन 131.63 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है। वहीं अगर ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह आंकड़ा 155 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। बहुत ही छोटी शुरुआत करने वाली किसी धार्मिक और बायोग्राफिकल फिल्म के लिए यह मुकाम हासिल करना ऐतिहासिक माना जा रहा है।

धीमी शुरुआत के बाद ऐसे बदला पूरा गणित

फिल्म हनुमान अंश की सफलता की कहानी किसी चमत्कार से कम नहीं है। शुरुआती 2 हफ़्तों में फिल्म का प्रदर्शन काफी फीका रहा था और इसने महज कुछ लाख रुपये ही बटोरे थे। असली बदलाव तीसरे हफ्ते से देखने को मिला जब इसकी कमाई में अचानक कई गुना बढ़त देखने को मिली। चौथे हफ्ते में फिल्म ने 60 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन करके सभी को चौंका दिया। इसके बाद 5वें वीकेंड पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करते हुए फिल्म ने आसानी से 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।

Hanuman Ansh Day Collection
तीसरी बार पोस्टपोन होगी नानी की ‘द पैराडाइज’? मेकर्स ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

नीम करोली बाबा के जीवन से जुड़ी है फिल्म की कहानी

विशाल चतुर्वेदी द्वारा डायरेक्टिड यह फिल्म प्रसिद्ध संत नीम करोली बाबा के जीवन और उनके आध्यात्मिक दर्शन से प्रेरित है। मुख्य भूमिका में एक्टर शोभिनव सत्या ने अपनी एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत लिया है। उनके साथ चंदन आनंद, अनिल रस्तोगी, पूर्णिमा तिवारी और विहान शेडगे जैसे कलाकारों ने अपनी भूमिकाओं के साथ पूरा न्याय किया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com