-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Gujarat Instagram Influencer Kirti Patel Arrested Accused Of Honeytrap
गुजरात की इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर कीर्ति पटेल गिरफ्तार, हनीट्रैप का लगा आरोप
- Written By: सोनाली झा
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कीर्ति पटेल को दो करोड़ रुपये के हनीट्रैप केस में अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है। 1.3 मिलियन फॉलोअर्स वाली कीर्ति पर एक बिल्डर को ब्लैकमेल करने का आरोप है।

गुजरात की इन्फ्लुएंसर कीर्ति पटेल गिरफ्तार
मुंबई: गुजरात की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कीर्ति पटेल को सूरत पुलिस ने अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। उन पर एक बिल्डर को हनीट्रैप कर दो करोड़ रुपये वसूलने का गंभीर आरोप है। इंस्टाग्राम पर 1.3 मिलियन फॉलोअर्स वाली कीर्ति पटेल के खिलाफ पहले ही वारंट जारी किया जा चुका था। यह मामला पिछले साल 2 जून को सूरत में दर्ज हुआ था। एफआईआर में कीर्ति पटेल सहित 5 लोगों के नाम दर्ज थे।
पुलिस ने पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि कीर्ति लंबे समय से फरार चल रही थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कीर्ति पटेल शहर बदलती रहीं, बार-बार अपना सिम कार्ड और मोबाइल नंबर बदलती रहीं, जिससे पुलिस को उन्हें पकड़ने में दिक्कत हो रही थी। पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार ने बताया कि यह गिरफ्तारी एक जटिल साइबर ट्रैकिंग प्रक्रिया के बाद संभव हो सकी।
अधिकारी ने कहा कि हमने अहमदाबाद के सरखेज इलाके में उसकी लोकेशन ट्रैक की। इंस्टाग्राम से सहयोग मिला और हमने उसके आईपी एड्रेस से उसके मूवमेंट को ट्रेस किया। इसके बाद अहमदाबाद पुलिस की मदद से हमने उसे गिरफ्तार किया। एफआईआर के अनुसार, कीर्ति ने सूरत के एक बिल्डर को हनीट्रैप में फंसाया और फिर उससे करोड़ों रुपये की मांग की।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle: दूसरे सोमवार भी बरकरार रहा कॉमेडी का जलवा, 100 करोड़ क्लब के बाद कमाई जारी
Satluj Movie Controversy:’सतलुज’ बैन पर जसबीर जस्सी की दो टूक, कहा- बाकी देशों में रिलीज, भारत में रोक क्यों?
Alliance: कुशाल टंडन के वायरल कमेंट पर गौहर खान का जवाब, पति जैद दरबार के समर्थन में कही बड़ी बात
Satluj Controversy:’सतलुज’ हटाने पर अनुराग बसु ने उठाए सवाल, बोले- क्रिएटिव फ्रीडम खतरे में है
आरोपी ने कथित तौर पर कुछ आपत्तिजनक वीडियो और चैट्स के आधार पर ब्लैकमेल कर रकम वसूलने की कोशिश की। इसके अलावा, कीर्ति पटेल का नाम कुछ जमीन हड़पने और अन्य जबरन वसूली के मामलों में भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के समय कीर्ति सरखेज क्षेत्र में छिपी हुई थी और सोशल मीडिया पर एक्टिव थी, लेकिन अलग-अलग अकाउंट्स और फेक आईडी का इस्तेमाल कर रही थी। अब पुलिस इस पूरे मामले में आगे की जांच कर रही है और इस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या इस रैकेट में और लोग भी शामिल हैं।
Gujarat instagram influencer kirti patel arrested accused of honeytrap
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PMमैक्रों के सीरिया दौरे के बीच दमिश्क में धमाके, होटल के बाहर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी
Jul 07, 2026 | 02:00 PMSonam Kapoor Fashion: 6 महीने में तैयार हुआ सोनम कपूर का पर्पल केप, वेडिंग फैशन के लिए बना परफेक्ट इंस्पिरेशन
Jul 07, 2026 | 01:58 PMViksit Bharat Leadership Conclave 2026: स्वागत भाषण में MD निमिश माहेश्वरी ने बताया आयोजन का विजन
Jul 07, 2026 | 01:57 PMअकोला: बर्खास्त शिक्षक को हाई कोर्ट जाना पड़ा महंगा, याचिका हुई खारिज; 50 हजार रुपये का जुर्माना
Jul 07, 2026 | 01:56 PMबच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़? वर्धा में 145 स्कूल बसें बिना फिटनेस के सड़क पर, RTO ने लगाया 26 लाख का जुर्माना
Jul 07, 2026 | 01:49 PMसोनम रघुवंशी की गलतियों का सिया गोयल ने किया था गूगल सर्च, डिजिटल हिस्ट्री में हुआ बड़ा खुलासा
Jul 07, 2026 | 01:45 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM
असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PM
हादसा या नशे का मजा? लखनऊ में कार सवार युवतियों ने बाइक को मारी टक्कर, ड्रिंक एंड ड्राइव का आरोप- VIDEO वायरल
Jul 06, 2026 | 09:36 PM
सीहोर में आशा कार्यकर्ताओं का हंगामा! भोपाल-इंदौर रोड जाम, सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:20 PM














