Govinda के बाउंसर पर पैपराजी से बदसलूकी का आरोप, इवेंट में हुआ हंगामा, एक्टर ने खुद संभाला मामला
Govinda Bouncer Paparazzi Incident: गोविंदा के एक इवेंट में उनके बाउंसर और पैपराजी के बीच बहस हो गई। धक्का-मुक्की के आरोपों के बीच मामला बढ़ा तो एक्टर ने खुद बीच में आकर माहौल शांत कराया।
- Written By: सोनाली झा
गोविंदा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Govinda Bouncer Controversy: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा हाल ही में एक इवेंट में पहुंचे, जहां उन्हें देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान एक ऐसा वाकया हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। दरअसल, इवेंट खत्म होने के बाद गोविंदा जब वहां से निकल रहे थे, तभी उनके बाउंसर और एक पैपराजी के बीच बहस हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर मौजूद लोगों ने भी विरोध जताना शुरू कर दिया।
बताया जा रहा है कि भीड़ को कंट्रोल करने के दौरान गोविंदा के बाउंसर ने कुछ लोगों को धक्का दिया, जिसमें पैपराजी भी शामिल थे। इसके बाद माहौल गर्म हो गया और बहस शुरू हो गई। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। स्थिति बिगड़ती देख गोविंदा खुद बीच में आए और उन्होंने दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की।
फैंस कर रहे हैं गोविंदा की तारीफ
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर काफी शांत अंदाज में लोगों को समझाते नजर आ रहे हैं। गोविंदा के इस व्यवहार की कई लोग तारीफ भी कर रहे हैं। इवेंट में मौजूद फैंस अपने पसंदीदा स्टार को करीब से देखकर बेहद उत्साहित नजर आए। गोविंदा ने भी अपने अंदाज और मुस्कान से वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। हालांकि, बाउंसर और पैपराजी के बीच हुई बहस ने कुछ देर के लिए माहौल खराब जरूर कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
गोविंदा के बेटे की बॉलीवुड में एंट्री, पहली फिल्म सितंबर में होगी रिलीज, सुनीता आहूजा भी निभाएंगी खास रोल
Alpha Vs Welcome To The Jungle: ‘धमाल 4’ ने बदला खेल, ‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
KSBKBT 2 Upcoming Twist: तुलसी के फैसले से हिली हवेली, नकुल-वैष्णवी के प्यार का खुल जाएगा राज
Lock Upp 2: ‘मुझे छुआ और आगे…’ Ram Kapoor ने सुनाई बचपन के शोषण की दर्दनाक कहानी, शो में छलका दर्द
शिल्पा शेट्टी के शो में नजर आएंगे गोविंदा
वर्कफ्रंट की बात करें तो गोविंदा जल्द ही कुकिंग रियलिटी शो ‘मां है ना’ में दिखाई देंगे। इस शो को अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी होस्ट कर रही हैं। खास बात यह है कि शो में गोविंदा अपनी बेटी टीना आहूजा को सपोर्ट करते नजर आएंगे। टीना पहले अपनी मां सुनीता आहूजा के साथ शो में हिस्सा ले रही थीं, लेकिन कुछ एपिसोड्स की शूटिंग में सुनीता की गैरमौजूदगी के कारण अब गोविंदा शो का हिस्सा बनेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो की टीम ने गोविंदा से संपर्क किया था और उन्होंने इसके लिए हामी भर दी।
फिल्मों से दूर लेकिन कमबैक की चर्चा तेज
गोविंदा पिछले कुछ वर्षों से फिल्मों में ज्यादा सक्रिय नहीं हैं। साल 2016 के बाद वह केवल तीन फिल्मों में नजर आए हैं। इनमें आ गया हीरो, फ्राइडे और रंगीला राजा शामिल हैं। हालांकि, ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकीं। अब खबरें हैं कि गोविंदा जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी कर रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्मों में दुनियादारी, बाएं हाथ का खेल, पिंकी डार्लिंग और लेन-देन: इट्स ऑल अबाउट बिजनेस जैसी फिल्में शामिल बताई जा रही हैं। हालांकि, इन फिल्मों की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।
