- Hindi News »
- Entertainment »
- Girls Will Be Girls Win Independent Spirit Awards 2025 Richa And Ali Fazal Expressed Happiness
‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ को मिला Independent Spirit अवॉर्ड 2025, ऋचा और अली फजल ने जाहिर की खुशी
22 फरवरी को कैलिफोर्निया में 'द इंडेपेंडेंट स्पिरिट अवॉर्ड्स' के विजेताओं की अनाउंसमेंट हुई। जिसमें ऋचा चड्ढा की फिल्म गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बाजी मारी है। वहीं यह अवॉर्ड जीतने के बाद ऋचा और अली ने अपनी खुशी जाहिर की।
- Written By: स्नेहा मौर्या

गर्ल्स विल बी गर्ल्स (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: बीते दिन यानी 22 फरवरी को इंडिपेंडेंट स्पिरिट अवॉर्ड्स 2025 का आयोजन कैलीफोर्निया में हुआ। यह अवॉर्ड दुनिया के सबसे मशहूर अवॉर्ड्स में से एक है। वहीं इस बार अवॉर्ड समारोह में भारतीय फिल्मों का भी डंका बजा है। जिसमें शुचि तलाती के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ का जलवा देखने को मिला है और इस फिल्म ने जॉन कैसविट्स अवार्ड जीत कर इतिहास रच दिया है। यह अवॉर्ड पाने वाली भारत की पहली फिल्म बन गई है।
दरअसल, इंडेपेंडेंट अवॉर्ड्स 2025 में ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ की 10 लाख डॉलर रुपये से कम बजट में बनी बेस्ट फीचर फिल्म कैटेगरी में चार फिल्मों से टक्कर हुई थी। लेकिन इस फिल्म ने बिग ब्वॉयज, घोस्टलाइट, जैजी और द पीपल्स जोकर को हराकार ये जीत हासिल की है।
ये अवॉर्ड पाने वाली भारत की बनी पहली फिल्म
हालांकि, ऋचा चड्ढा और अली फजल के प्रोडक्शन में बनी पहली फिल्म गर्ल्स विल बी गर्ल्स को सिर्फ बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड नहीं मिला, बल्कि बेस्ट सपोर्टिंग परफॉर्मेंस के लिए नॉमिनेशन भी मिला था और उसके लिए कानी कुसृति को नॉमिनेट किया गया था, लेकिन वह अवॉर्ड नहीं जीत पाईं।
सम्बंधित ख़बरें
Govinda के बाउंसर पर पैपराजी से बदसलूकी का आरोप, इवेंट में हुआ हंगामा, एक्टर ने खुद संभाला मामला
Cannes के रेड कार्पेट पर चमकी नागपुर की श्वेता चोपड़ा, ईकाे फ्रेंडली गाउन में दिखा ग्लैमरस लुक
Ranbir Kapoor की Ramayana का बड़ा कारनामा, 10 हजार क्रू मेंबर फिल्म के लिए कर रहे काम, बना नया रिकॉर्ड
Mouni Roy Black Dress: सेपरेशन के बाद कान्स 2026 में छाईं मौनी रॉय, ब्लैक ड्रेस में दिखा ग्लैमरस अंदाज
पायल कपाड़िया की बेहतरीन फिल्म ऑल वी इमेजिन एज लाइट को कान्स में सफलता मिलने के बाद दुनियाभर के फिल्म फेस्टिवल में नॉमिनेट किया गया। लेकिन गोल्डन ग्लोब और बाफ्ता अवॉर्ड्स में हार मिलने के बाद उम्मीद थी कि इंडेपेंडेंट अवॉर्ड्स में उन्हें सफलता मिलेगी, लेकिन बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म कैटेगरी में यह फिल्म, फ्लो से हार गई।
अवॉर्ड जीतने पर कपल ने जाहिर की खुशी
वहीं अवॉर्ड जीतने के बाद अली फजल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘यह जीत हमारे और भारतीय सिनेमा के लिए बहुत अहम है। स्वतंत्र सिनेमा का असली सार यह है कि आप बिना किसी डर के सच्चाई को पेश करें, चाहे वह कितनी भी कठिन क्यों न हो। ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ ठीक यही करती है। यह सीमाओं को तोड़ने और इतिहास बनाने की कोशिश है और मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर फख्र महसूस कर रहा हूं।’
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इसके अलावा ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ के अवार्ड जीतने पर ऋचा चड्ढा ने कहा कि ‘यह जीत किसी सपने के सच होने जैसी है। मैं फख्र महसूस कर रही हूं कि हमने ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ जैसी फिल्म बनाई। यह सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि पूरी टीम की जीत है, जिन्होंने इस कहानी पर भरोसा किया।’
Girls will be girls win independent spirit awards 2025 richa and ali fazal expressed happiness
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सागर में सोता कानून! SP बंगले के सामने आधी रात को पथराव और गाली-गलोच; बदमाशों ने तोड़े 4 कारों के शीशे
May 19, 2026 | 07:09 PMजंगल में जहां मशीनें हार मान जाती हैं, वहां हाथी बनता है असली हीरो! वायरल वीडियो ने जीता दिल
May 19, 2026 | 06:56 PMNEET Paper Leak का केंद्र बना महाराष्ट्र, नागपुर-चंद्रपुर में भी CBI की छापेमारी, अब तक 10 गिरफ्तार
May 19, 2026 | 06:47 PMGanga Dussehra 2026: 25 मई को है गंगा दशहरा, इस दुर्लभ संयोग में दान की ये चीजें खोलेंगी बंद किस्मत के ताले
May 19, 2026 | 06:42 PMसागर के मंदिर में खुदाई के दौरान निकला खजाना, मिले चांदी के सिक्के; 100 साल से ज्यादा पहले किए गए थे दफन
May 19, 2026 | 06:39 PMMP Anganwadi co-location: एक परिसर में लगेंगे आंगवाड़ी और स्कूल ,छोटे बच्चों की झिझक को खत्म करने का प्रयास
May 19, 2026 | 06:38 PMसिर्फ 100 रुपये बचाने के चक्कर में पड़ सकता है 10,000 का भारी चालान, गाड़ी चलाते हैं तो तुरंत चेक करें ये कागज
May 19, 2026 | 06:38 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM














