Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Celebrity MasterChef: गौरव खन्ना ने जीता सेलिब्रिटी मास्टरशेफ, निक्की तंबोली बनीं फर्स्ट रनर अप

गौरव खन्ना ने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया का खिताब जीत लिया है। निक्की तंबोली फर्स्ट रनर-अप रही हैं। वहीं, तेजस्वी प्रकाश को सेकंड रनर-अप घोषित किया गया। गौरव पूरे शो और फिनाले राउंड में सभी का दिल जीतने में कामयाब रहे।

  • By सोनाली झा
Updated On: Apr 11, 2025 | 11:29 PM

गौरव खन्ना ने जीता सेलिब्रिटी मास्टरशेफ

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के नतीजे शुक्रवार को सामने आ गए हैं। अनुपमा में अनुज कपाड़िया की भूमिका के लिए मशहूर टीवी एक्टर गौरव खन्ना ने चार महीने की कड़ी मेहनत के बाद सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया का खिताब जीत लिया है। उन्हें गोल्डन सेलिब्रिटी मास्टरशेफ ट्रॉफी, 20 लाख रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि और शेफ कोट से सम्मानित किया गया है।

गौरव खन्ना पूरे शो और आखिरकार फिनाले राउंड में सभी का दिल जीतने में कामयाब रहे। नतीजों की घोषणा करते हुए, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि टीवी स्क्रीन से लेकर मास्टरशेफ खिताब तक, गौरव खन्ना ने सब कुछ कर दिखाया है। भारत के पहले सेलिब्रिटी मास्टरशेफ विजेता की घोषणा। निक्की तंबोली फर्स्ट रनर-अप रहीं, जबकि तेजस्वी प्रकाश को सेकंड रनर-अप घोषित किया गया।

शो को फराह खान, विकास खन्ना और रणवीर बरार ने जज किया। फिनाले राउंड के दौरान, प्रसिद्ध शेफ संजीव कपूर ने अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई। फिनाले एपिसोड के दौरान गौरव तब भावुक हो गए जब शेफ ने उनकी डिश की तारीफ की। फराह, संजीव कपूर और रणवीर बरार ने उन्हें गले लगाया और उनकी सराहना की।

मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

संजीव कपूर ने गौरव से कहा कि अब तक शायद इमोशन्स से भाग कर यहां तक ​​पहुंचे हो। आज से जिंदगी शुरू करो, इमोशन्स से जुड़ के। गौरव, निक्की और तेजस्वी के अलावा, सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में दीपिका कक्कड़ इब्राहिम, अभिजीत सावंत, राजीव अदतिया, फैसल शेख और उषा नाडकर्णी जैसे प्रतियोगी शामिल थे। चंदन, अभिजीत, आयशा और कबिता को शो से बाहर कर दिया गया था जबकि दीपिका ने अपनी हाथ की चोट के कारण शो को बीच में ही अलविदा कह दिया।

Gaurav khanna wins celebrity masterchef nikki tamboli becomes first runner up

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 11, 2025 | 11:29 PM

Topics:  

  • Celebrity MasterChef
  • Entertainment News
  • Sony Entertainment Television
  • TV Gossip

सम्बंधित ख़बरें

1

उदय चोपड़ा का फिल्मों में नहीं चला जादू, यूं बने करोड़ों के मालिक, बर्थडे पर जानिए एक्टर की कहानी

2

परवीन बॉबी की बायोपिक से स्पिरिट तक, ये हैं तृप्ति डिमरी की 4 अपकमिंग फिल्में

3

बॉर्डर के इस रोल को 5 एक्टर्स ने किया था रिजेक्ट, अक्षय खन्ना को ऐसे मिला था ये यादगार किरदार

4

धनुष और कृति सेनन की रोमांटिक मूवी ‘तेरे इश्क में’ जल्द हो रही OTT पर रिलीज, जानें कहां देख सकते हैं

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.