श्रद्धा आर्या के साथ काम करने पर बोले गौरव खन्ना, कहा- रीटेक की आदत नहीं, इसलिए नेचुरल बनते हैं सीन

Gaurav Khanna Dil Ki Bewafaiyan: गौरव खन्ना दिल की बेवफाइयां से फिक्शन शोज में वापसी कर रहे हैं। श्रद्धा के साथ पहली बार काम करने के अनुभव पर उन्होंने कहा कि दोनों का एक्टिंग स्टाइल मिलता-जुलता हैं।
Gaurav Khanna Shraddha Arya Dil Ki Bewafaiyan
गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या(सौ. Instagram @gauravkhannaofficial)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • दिल की बेवफाइयां में पहली बार बनेगी गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या की जोड़ी

  • गौरव ने की श्रद्धा की तारीफ, बोले- साथ काम करना आसान और नेचुरल

  • मास्टरशेफ और बिग बॉस के बाद टीवी फिक्शन में लौटेंगे गौरव, 24 नवंबर से होगा प्रसारण

Gaurav Khanna Shraddha Arya Dil Ki Bewafaiyan: टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट फेवरेट एक्टर गौरव खन्ना जल्द ही छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। गौरव खन्ना स्टार प्लस के टीवी सीरियल दिल की बेवफाइयां से एक बार फिर फिक्शन शोज में नजर आने वाले है।

स्टार प्लस के टीवी सीरियल दिल की बेवफाइयां में गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या की जोड़ी बनने वाली है। गौरव और श्रद्धा पहली बार एक दूसरे के साथ काम करने वाले है। 24 नवंबर को ये सीरियल स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला है।

गौरव खन्ना ने की श्रद्धा आर्या की तारीफ

शो के रिलीज होने से पहले गौरव खन्ना ने श्रद्धा आर्या की जमकर तारीफ की है। उन्होंने श्रद्धा आर्या की तारीफ करते हुए कहा कि हम दोनों का एक्टिंग करने का तरीका काफी मिलता-जुलता है, जिससे साथ में सीन करना आसान और नेचुरल हो जाता है।

मीडिया इंटरव्यू के दौरान गौरव खन्ना ने श्रद्धा आर्या के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया। गौरव ने कहा कि श्रद्धा के साथ यह मेरा पहला शो है। वह बहुत अनुभवी कलाकार हैं और काफी सहजता से काम करती हैं। मेरी तरह उन्हें भी बार-बार रीटेक देने की आदत नहीं है। इसलिए उनके साथ काम करने में मुझे मजा आता है। इससे एनर्जी भी बचती है और सीन बहुत नेचुरल बनता है।

Gaurav Khanna Shraddha Arya Dil Ki Bewafaiyan
Namit Malhotra Krrish 4: क्या ऋतिक रोशन की फिल्म से जुड़ेंगे रामायण के मेकर? 800 करोड़ के बजट की चर्चा

रियलिटी शो के बाद फिर से करेंगे टीवी फिक्शन में वापसी

गौरव खन्ना ने टीवी फिक्शन में वापसी को लेकर भी बड़ी बात कही। गौरव ने बताया कि उन्होंने कभी पूरी तरह टेलीविजन से दूरी नहीं बनाई थी, बल्कि कुछ समय के लिए डेली सोप से ब्रेक लेकर रियलिटी शोज पर ध्यान दिया था। इस दौरान उन्होंने मास्टरशेफ, बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी जैसे रियलिटी शोज में हिस्सा लिया और अपनी अलग पहचान बनाई।

टीवी से नहीं लिया ब्रेक

गौरव ने आगे कहा कि मैंने टीवी से ब्रेक नहीं लिया था। मैंने कुछ समय के लिए टेलीविजन सोप से ब्रेक लिया था, क्योंकि उस दौरान मैं रियलिटी शोज कर रहा था। मैंने मास्टरशेफ, बिग बॉ' और फिर खतरों के खिलाड़ी जीता, लेकिन मैं दिल से एक एक्टर हूं। जब मैंने मानव की यह कहानी सुनी और बालाजी टेलीफिल्म्स से फोन आया, तो इस ऑफर को मना करना मेरे लिए बहुत मुश्किल था।