अमिताभ बच्चन से लेकर शिल्पा शेट्टी तक, शुभकामना संदेश भेज ऐसे दी करवा चौथ की बधाई
- Written By: उज्वला धारपवार
Updated On:
Oct 24, 2021 | 01:52 PM
Karwa Chauth 2021 Wishes: आज यानी 24 अक्टूबर 2021, रविवार को सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का त्योहार धूमधाम से मना रही हैं। कई महिलाओं ने आज निर्जल व्रत रखा है। यह पर्व पति-पत्नी के रिश्ते को और ज्यादा मजबूत बनता है। सुहागिन महिलाएं इस पर्व को रात में पूरा चांद देखने के बाद तोड़ती हैं। सिर्फ आम महिलाएं ही नहीं बल्कि बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस भी इस त्योहार को मनाती दिखाई देती हैं।
ऐसे में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, शिल्पा शेट्टी, पंकज त्रिपाठी सहित कई सेलेब्स अपने फैंस को करवा चौथ की शुभकामनाएं देते दिखाई दिए।
बता दें कि बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां इस त्योहार को बढ़-चढ़ कर मनाती हैं। इसमें रवीना टंडन, नीलम, भावना पांडे, महीप कपूर समेत कई एक्ट्रेस के नाम शामिल हैं।
From amitabh bachchan to shilpa shetty wishing you a happy karva chauth
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Oct 24, 2021 | 01:50 PM
