Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ फेम मानवी गागरू ने बॉयफ्रेंड कुमार वरुण से की शादी, देखें तस्वीरें

  • Written By: संदीप पांडे
Updated On: Feb 23, 2023 | 03:04 PM

Photo - Maanvi Gagroo Instagram

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई : ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज!’ (Four More Shots Please!), ‘टीवीएफ पिचर्स’ (TVF Pitchers) और ‘टीवीएफ ट्रिपलिंग’ (TVF Tripling) जैसी वेब सीरीज के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस मानवी गागरू (Maanvi Gagroo) आज यानि 23 फरवरी, 2023 को शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड कॉमेडियन (Comedian) कुमार वरुण (Kumar Varun) के साथ शादी कर ली है। एक्ट्रेस ने अपनी शादी की तस्वीरों को अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

तस्वीरों में मानवी गागरू रेड कलर की साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। वहीं कुमार वरुण क्रीम कलर की शेरवानी पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि एक्ट्रेस ने अपने करीबी दोस्तों और परिवार की उपस्थिति में कुमार वरुण के साथ शादी की हैं। उन्होंने शादी की तस्वीरों को शेयर कर लिखा, “हमारे करीबी दोस्तों और परिवार की उपस्थिति में, आज, 23~02~2023 की इस पलिंड्रोम-ईश तारीख पर, हमने इसे हर तरह से आधिकारिक बना दिया। आपने हमारी व्यक्तिगत यात्राओं में हमें प्यार और समर्थन दिया है, कृपया हमें एक साथ यात्रा में आशीर्वाद देना जारी रखें।”

बता दें कि एक्ट्रेस 14 जनवरी को अपने सगाई का ऐलान की थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की थीं। जिसमें वो अपनी इंगेजमेंट रिंग दिखाती नजर आई थीं। जिसके बाद उनके फैंस में हलचल सी मच गई थी। फैंस उनके मंगेतर को जानने के लिए काफी उत्सुक थे। जिसके बाद मानवी गागरू ने वेलेंटाइन डे के मौके पर कुमार वरुण से अपने फैंस को परिचय करवाई थीं। बता दें दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। फिलहाल, फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी उन्हें बधाईयां दे रहे हैं।

Four more shots please fame manvi gagroo marries boyfriend kumar varun see photos

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 23, 2023 | 03:04 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.