

5-16 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में
राजकुमार राव की प्रहार से भिड़ेगी यामी गौतम की नई नवेली
ओटीटी पर भी लगेगा मनोरंजन का तड़का, रिलीज होंगी नई सीरीज
Film And OTT Release This Week: 15 और 16 अक्टूबर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए काफी स्पेशल साबित होने वाला है। इस हफ्ते सिनेमाघरों और ओटीटी पर धमाकेदार फिल्म्स और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही है। फिल्मी दुनिया से लेकर ओटीटी तक इस हफ्ते दर्शकों को मनोरंजन का महाडोज मिलने वाला है।
जहां एक ओर सिनेमाघरों में राजकुमार राव की फिल्म प्रहार यामी गौतम की आने वाली फिल्म नई नवेली से भिड़ती हुई दिखेगी, तो वहीं दूसरी ओर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर द ट्रेटर्स के तेलुगु वर्जन की धूम मचेगी। अगर हॉलीवुड लवर्स की बात की जाए, तो उनके लिए भी ये हफ्ता काफी एंटरटेनिंग होने वाला है।
प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्जवल निकम (Prahaar: The Untold Story of Ujjwal Nikam)
शुक्रवार 16 अक्टूबर को राजकुमार राव की फिल्म प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्जवल निकम रिलीज होगी।
इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
फिल्म की कहानी भारत के मशहूर सरकारी वकील उज्ज्वल निकम के जीवन पर आधारित होगी।
इस फिल्म में 26/11 आतंकी हमले से जुड़ा कोर्टरूम ड्रामा दर्शकों को काफी पसंद आ सकता है।
नई नवेली (Nayyi Navelli)
16 अक्टूबर शुक्रवार को यामी गौतम की फिल्म नई नवेली भी थिएटर्स में रिलीज होने वाली है।
इस फिल्म का निर्देशन तमिल फिल्ममेकर बालाजी मोहन ने किया है और इसे आनंद एल. राय प्रोड्यूस कर रहे हैं।
फिल्म की कहानी एक पारिवारिक माहौल के बीच हॉरर और कॉमेडी का दिलचस्प तड़का लगाती है।
स्ट्रीट फाइटर (Street Fighter)
16 अक्टूबर को हॉलीवुड फिल्म स्ट्रीट फाइटर भी सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
लोकप्रिय वीडियो गेम पर आधारित यह हॉलीवुड एक्शन फिल्म सिनेमाघरों यानी आईमैक्स में धमाल मचाएगी।
इस फिल्म में जेसन मोमोआ मुख्य भूमिका में नजर आने वाले है।
क्लारा एंड द सन (Klara and the Sun)
15 अक्टूबर को हॉलीवुड फिल्म क्लारा एंड द सन रिलीज होने वाली है।
यह हॉलीवुड साय-फाय ड्रामा फिल्म इंसानी अकेलेपन को दूर करने वाले एक रोबोट की कहानी है।
इस हॉलीवुड फिल्म में जेना ओर्टेगा और एमी एडम्स मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।
व्हेलफॉल (Whalefall)
16 अक्टूबर को फिल्म व्हेलफॉल भी बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।
फिल्म की कहानी गहरे समुद्र के डर (Claustrophobia) और पिता-पुत्र के जटिल भावनात्मक रिश्ते के इर्द-गिर्द बुनी गई है।
ऑस्टिन अब्राम्स और ऑस्कर नॉमिनेटेड अभिनेता जोश ब्रोलिन इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।
द ट्रेटर्स तेलुगु (The Traitors Telugu)
15 अक्टूबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रियलिटी शो द ट्रेटर्स का तेलुगु वर्जन रिलीज होने वाला है।
इस सीजन को एक्टर तेजा सज्जा होस्ट करने वाले हैं।
डीसी (DC)
16 अक्टूबर को सोनी लिव ऐप पर ये फिल्म रिलीज होने जा रही है।
इस फिल्म में लोकेश कनकराज और वामिका गब्बी मेन लीड के तौर पर नजर आने वाले है।
फिल्म की कहानी तमिल क्राइम-थ्रिलर फिल्म देवदास उपन्यास की एक डार्क और मॉडर्न रीइमेजिनेशन है।
रोडीज रीबर्थ (Roadies Rebirth)
16 अक्टूबर को जियो हॉटस्टार और नेटफ्लिक्स पर रोडीज रीबर्थ का प्रीमियर होने जा रहा है।
ये रियलिटी शो युवाओं के बीच काफी फेमस है।
आशा (Aasha)
16 अक्टूबर को जी 5 पर फिल्म आशा रिलीज होने जा रही है।
यह एक मलयालम साइकोलॉजिकल सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है।
इस फिल्म में नेशनल अवॉर्ड विनर उर्वशी और जोजू जॉर्ज मुख्य भूमिका में नजर आने वाले है।
लव इन डिसगाइज (Love in Disguise)
19 अक्टूबर को अमेजन प्राइम पर लव इन डिसगाइज कोरियन ड्रामा सीरीज रिलीज होने जारी है।
के-ड्रामा के शौकीनों के लिए यह नई सीरीज इस हफ्ते स्ट्रीम होने जा रही है।