Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Vijay Varma और मनीष मल्होत्रा के साथ नजर आईं फातिमा सना शेख, ‘गुस्ताख इश्क’ का किया प्रमोशन

फातिमा सना शेख ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक मजेदार तस्वीर पोस्ट की है। इसमें वह विजय वर्मा और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को शीशों से भरी एक लिफ्ट के अंदर खड़े देखा जा सकता है, जो कभी खत्म न होने वाला प्रतिबिंब बना रही है।

  • By सोनाली झा
Updated On: Apr 27, 2025 | 11:56 PM

विजय वर्मा और मनीष मल्होत्रा के साथ नजर आईं फातिमा सना शेख

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में फातिमा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक दिलचस्प तस्वीर साझा की, जिसमें वह अभिनेता विजय वर्मा और डिज़ाइनर-निर्माता मनीष मल्होत्रा के साथ नजर आ रही हैं। यह तस्वीर एक शीशे वाली लिफ्ट के अंदर ली गई है, जिसमें उनका प्रतिबिंब कई बार नजर आ रहा है।

फातिमा ने तस्वीर के साथ मजेदार कैप्शन लिखा की मैट्रिक्स में फंसी हुई। फातिमा और विजय जल्द ही मनीष मल्होत्रा के प्रोडक्शन बैनर ‘स्टेज 5 प्रोडक्शंस’ के तहत बनी फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ में एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन विभु पुरी ने किया है, जो इससे पहले ‘हवाईज़ादा’ जैसी फिल्म बना चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म का टाइटल पहले ‘उल जलूल इश्क’ रखा गया था, जिसे बाद में बदलकर ‘गुस्ताख इश्क’ कर दिया गया।

फिल्म में फातिमा और विजय के साथ दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और प्रतिभाशाली कलाकार शारिब हाशमी भी नजर आएंगे। ये फिल्म एक खूबसूरत प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जिसमें रिश्तों की जटिलता और उनकी मासूमियत को गहराई से पेश किया जाएगा। विजय वर्मा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि यह एक सरल, प्यारी और समृद्ध प्रेम कहानी है, जो दिल को छू जाने वाली होगी। सोशल मीडिया पर रिलीज हुए फिल्म के पहले पोस्टर में फातिमा और विजय एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं, जिससे फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है।

मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

फातिमा सना शेख ने ‘दंगल’, ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ और ‘लूडो’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से खास पहचान बनाई है। वहीं विजय वर्मा भी ‘गली बॉय’, ‘डार्लिंग्स’ और ‘कालकूट’ जैसे प्रोजेक्ट्स में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए सराहे जा चुके हैं। अब दोनों प्रतिभाशाली कलाकारों को एक रोमांटिक ड्रामा में एक साथ देखना निश्चित रूप से दर्शकों के लिए एक खास अनुभव होने वाला है। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Fatima sana shaikh seen with vijay varma and manish malhotra

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 27, 2025 | 11:56 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Entertainment News
  • Vijay Varma

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.