मां से मिली धमकी के बाद फरहान अख्तर की चमकी किस्मत, ‘दिल चाहता है’ के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड
- Written By: उज्वला धारपवार
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) का आज 48वां जन्मदिन है। फरहान की काबिलियत का अंदाजा उनके काम से लगाया जा सकता है, अभिनेता होने के साथ-साथ एक फिल्म निर्माता, लेखक और गायक भी हैं, इसीलिए उन्हें बॉलीवुड का ऑलराउंडर भी कहा जाता है। फरहान अख्तर मशहूर गीतकार जावेद अख्तर और पटकथा लेखक हनी ईरानी के बेटे हैं। स्टार किड होने के बावजूद फरहान ने अपनी मेहनत और काबिलियत से इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
फिल्मी करियर की शुरुआत
फरहान ने अपने निर्देशन की शुरुआत साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘दिल चाहता है’ से की थी। इसके बाद साल 2008 में आई फिल्म ‘रॉक ऑन’ से उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।
सम्बंधित ख़बरें
Dhamaal 4 Collection Day 2: वीकेंड का मिला फायदा, दूसरे दिन कमाई में आया जबरदस्त उछाल
Chauhan Movie: फर्स्ट लुक रिलीज के बाद ‘चौहान’ में बदलाव, जीशान अय्यूब की आवाज हटने से बढ़ी चर्चा
Satluj Controversy: ‘सतलुज’ विवाद पर खालड़ा परिवार की दो टूक, ‘डायल्यूटेड वर्जन’ रिलीज करने से इनकार
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का ऑस्ट्रेलिया प्लान, IFFM के साथ हनीमून की अटकलें तेज
मां ने दी थी घर से बाहर निकाल देने की धमकी
माता-पिता हमेशा अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित रहते हैं। जब फरहान की मां हनी ईरानी को पता चला कि फरहान ने कॉलेज से ड्रॉपआउट कर लिया है, तो फरहान की मां ने धमकी दी कि अगर उन्होंने अपनी जिंदगी में कुछ नहीं किया तो वह उन्हें घर से निकाल देंगी। इसके बाद फरहान ने अपने पिता की तरह ही स्क्रिप्ट लिखना शुरू किया और उन्होंने फिल्म ‘दिल चाहता है’ की स्क्रिप्ट लिखी और इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला।
शिबानी दांडेकर से जल्द शादी करेंगे फरहान
फरहान और शिबानी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे है और अब जल्द ही यह कपल शादी के बंधन में बंधने वाला है। बता दें कि फरहान की पहली शादी साल 2000 में अनुराधा से हुई थी और साल 2017 में दोनों का एक दूसरे से तलाक हो गया था।
