लाइव परफॉर्मेंस के दौरान फटी मशहूर सिंगर की पैंट, ऊप्स मोमेंट का वीडियो फैंस के बीच हुआ वायरल
- Written By: उज्वला धारपवार
मुंबई: बॉलीवुड समेत हॉलीवुड की कई एक्ट्रेस और सिंगर्स अपने लुक्स और आउटफिट की वजह से चर्चा में रहती हैं। किसी पार्टी या किसी अवॉर्ड सेरेमनी में वे जो कपड़े पहनते हैं वह हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन कई बार यही एक्ट्रेस अपने कपड़ों की वजह से ऊप्स मोमेंट का शिकार होती नजर आती है। ऐसा ही कुछ पॉपुलर अमेरिकी सिंगर (American singer) साथ हुआ है। अमेरिकी सिंगर कैटी पेरी (American singer Katy Perry) हाल ही में ऊप्स मोमेंट का शिकार हुई हैं। अमेरिकन आइडल पर लाइव शो के दौरान केटी ने अपनी पैंट फट गई और वह ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गई। इसका पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके साथ जो कुछ हुआ वह इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है।
अमेरिकनआइडल यह एक पॉपुलर रियलिटी शो है। रियलिटी शो के दौरान केटी लियोनेल रिची और ल्यूक ब्रायन के साथ परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। इस बार केटी ने लाल रंग की लेदर पैंट और प्रिंटेड टॉप पहना हुआ था। वह इस गाने को बड़े ही जोश के साथ परफॉर्म कर रही थी। इस गाने को परफॉर्म करते हुए वो नीचे झुक गईं और साथ ही उनकी पैंट भी फट गई। खास बात यह है कि पैंट फटने के बाद भी उसने गाना बंद नहीं किया। हालांकि, उन्हें पैंट फाड़ने के लिए ट्रोल भी किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Vedang Raina Viral Video: ‘एआर रहमान का पियानो वॉइस नोट मेरे लिए खजाना’, वेदांत की इन बातों ने जीता दिल
Tulsi Kumar Mahakal Darshan: महाकाल के दरबार पहुंचीं तुलसी कुमार, परिवार संग किए ज्योतिर्लिंग के दर्शन
Rakhi Sawant Emotional Video: ‘घर श्मशान घाट जैसा लगता है’, अपने दुख में टूट गई राखी, भारती सिंह के छलके आंसू
Cannes 2026: हॉलीवुड में बजा एक भारतीय का डंका, कान्स में चमके Sandeep Patel, जानिए इस भारतीय के बारे में
केटी 2017 से अमेरिकन आइडल टीवी शो की जज हैं। शो के दौरान केटी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।
