Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रिलीज से पहले ही शाहरुख खान की ‘जवान’ की बल्ले-बल्ले, फिल्म ने कमाए करोड़ों रुपये

  • Written By: संदीप पांडे
Updated On: Jul 01, 2023 | 12:10 PM

Photo - Instagram

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ (Jawan) के रिलीज का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं उनकी इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही तगड़ी कमाई कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ‘जवान’ के म्यूजिक राइट्स को करोड़ों रुपये में टी-सीरीज कंपनी को बेचे गए हैं।

खबरों की माने तो ये डील 36 करोड़ रुपये में हुई है। खबर यह भी है कि शाहरुख खान की इस फिल्म के म्यूजिक राइट्स को खरीदने के लिए कई दिग्गज कंपनियां कतार में थी। जिसमें भूषण कुमार की टी-सीरीज ने बाजी मारी है। बता दें कि फिल्म ‘जवान’ से शाहरुख खान के साथ पहली बार साउथ एक्ट्रेस नयनतारा स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। फिल्म में शाहरुख खान और नयनतारा के अलावा विजय सेतुपति भी अपने अहम भूमिका में नजर आएंगे। एटली कुमार द्वारा निर्देशित ये फिल्म 7 सितंबर, 2023 को रिलीज होगी। 

बात करें शाहरुख खान के वर्कफ्रंट कि तो वो आखिरी बार फिल्म ‘पठान’ में नजर आए थे। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था। इस फिल्म से शाहरुख खान ने 4 साल बाद पर्दे पर कमबैक किया था। फिल्म को प्रशंसकों का भरपूर प्यार मिला था। फिल्म ने कई रिकार्ड्स भी अपने नाम किए थे। फिल्म ‘पठान’ ने बॉक्स ऑफिस पर 1053 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में फिल्म ‘डंकी’ भी शामिल है।       

Even before the release of shahrukh khans jawan the film earned crores of rupees

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 01, 2023 | 12:10 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.