रजत दलाल के सपोर्ट में खड़े हुए एल्विश यादव, एलिस कौशिक के वुमन कार्ड पर लगाई लताड़

Bigg Boss 18 Elvish Yadav Supports Rajat Dalal And Exposed Alice Kaushik: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में एलिस कौशिक ने फेक वुमन कार्ड के तहत रजत दलाल पर इल्जाम लगाए थे। इन आरोपों को लेकर अब एल्विश यादव ने एलिस कौशिक को सरेआम लताड़ लगाई है।
Elvish Yadav stood in support of Rajat Dalal criticized Alice Kaushik woman card
रजत दलाल के सपोर्ट में खड़े हुए एल्विश यादव (फोटो सोर्स-एक्स)
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग-बॉस 18 में घर के सदस्य लगातार धमाका कर रहे हैं। 'बिग बॉस 18' के कई कंटेस्टेंट्स इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। इन दिनों रजत दलाल शो में काफी ज्यादा नजर आ रहे हैं। इसी बीच एक टास्क के दौरान रजत पर कुछ गलत इल्जाम लगे थे, जिसके बीच-बचाव में अब यूट्यूबर और बिग-बॉस के एक्स कंटेस्टेंट एल्विश यादव उतर आए हैं। जानिए क्या है पूरा मामला...

टाइम ऑफ गॉड के टास्क में लगा इल्जाम

बीते दिनों घर में नए टाइम ऑफ गॉड के चुनाव के लिए एक टास्क रखा गया था। इस टास्क में एलिस कौशिश ने कबूल किया है कि उन्होंने डिफेंस चुना था, ताकी वो गर्ल कार्ड यूज करके जीत सके। इसी टास्क में जब रजत दलाल एलिस को रोकने की कोशिश करते हैं, तो उनसे कहती हैं कि वो उन्हें बार-बार टच क्यों कर रहे हैं। 'पंड्या स्टोर' एक्ट्रेस की इस बात पर एल्विश यादव रजत दलाल के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने एलिस की इस हरकत पर उन्हें खूब फटकार लगाई है। अपने वीडियो में एल्विश रजत की तारीफ करते भी नजर आए।

रजत के सर्पोट में उतरे एल्विश यादव

एल्विश यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो कहते नजर आए, 'आपने देखा होगा कोई भी लड़की रजत को छूती है, तो वो हाथ जोड़ लेता है और थोड़े टाइम के बाद एक लड़की उस पर आरोप लगाती दिखेगी कि आपने मेरे यहां टच कर दिया, वहां टच कर दिया। ये क्यों किया और इससे पहले खुद ही कहा कि वुमन कार्ड प्ले करूंगी मैं तो। पता है कितना बड़ा इल्जाम होता है लड़की छेड़ने का। उसके लिए तो बड़ा आसान था ये कहना की उसने मेरे यहां हाथ लगाया। उसने तो मुझे छेड़ा है।' यह भी देखें-कंगना रनौत ने हॉलीवुड सितारों की खींची टांग, कमला हैरिस का समर्थन करने वालों को कहा ‘जोकर’, ट्रंप को दी बधाई

इंटरनेट यूजर्स ने किए एल्विश को ट्रोल

एल्विश यादव के इस वीडियो के सामने आने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने उन्हें बुरी तरह से ट्रोल करना शुरू कर दिया। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर #SHAME ON COLORS TV ट्रेंड करने लगा। एक यूजर ने एल्विश के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'जब रजत लगातार चाहत को धमका रहा था तो क्या उसने कुछ कहा? यदि उसने ऐसा नहीं किया तो उसे चुप रहना चाहिए।' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'वुमन कार्ड खेलने के लिए ऐलिस पर एक भी शब्द क्यों नहीं... इतना पक्षपाती शो...शेम ऑन कलर्स... विवियन को ही जितना है तो इतना बकवास ड्रामा क्यों।'

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com