Elvish Yadav ने चुम दरांग के नाम पर किया कमेंट, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन, जानें पूरा मामला
यूट्यूबर एल्विश यादव ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में एक्ट्रेस चुम दरांग पर कमेंट किया था। उन्होंने चुम के नाम को अश्लील बताया था। अब इस मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने एल्विश यादव को समन भेजा है।
- Written By: सोनाली झा
एल्विश यादव ने चुम दरांग के नाम पर किया कमेंट
मुंबई: यूट्यूबर एल्विश यादव एक बार फिर बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। हाल ही में एल्विश यादव ने एक पॉडकास्ट में बिग बॉस 18 में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस चुम दरांग पर कमेंट किया था। राष्ट्रीय महिला आयोग ने अब एल्विश को समन भेजा है और उन्हें सोमवार, 17 फरवरी को पेश होने के लिए कहा है। बता दें कि एल्विश यादव ने अपने पॉडकास्ट में चुम के नाम को अश्लील बताया था।
एल्विश यादव का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें वह अपने दोस्त रजत दलाल दिखाई दिए। दोनों एक पॉडकास्ट में बातचीत करते हुए नजर आए थे। वीडियो में एल्विश चुम का मजाक उड़ा रहे थे। उन्होंने कहा कि करणवीर को पक्का कोविड था, क्योंकि चुम किसे पसंद आती है भाई? इतना टेस्ट किसका खराब होता है और चुम के नाम में ही अश्लीलता है। नाम ‘चुम’ और काम ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में क्या है?
एल्विश यादव के विवादित बयान पर चुम ने रिएक्ट किया। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि किसी के नाम और पहचान का मजाक उड़ाना ‘मजाक’ नहीं होता। किसी की मेहनत का मजाक उड़ाना ‘हंसी’ नहीं होती। अब समय आ गया है कि हम समझें कि मजाक और नफरत में फर्क है। सबसे दुख की बात यह है कि यह सिर्फ मेरी जाति के बारे में नहीं था, बल्कि मेरी मेहनत और संजय लीला भंसाली जैसे बड़े फिल्म निर्माता की फिल्म का भी अपमान किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: ‘काश किसी ने तुरंत पानी डाला होता…’ एसिड अटैक सर्वाइवर की दर्दभरी अपील
Kumar Gaurav Birthday: पहली ही फिल्म से मिला स्टारडम, फिर क्यों बॉलीवुड में अपनी पहचान नहीं बचा पाए कुमार गौरव
Rajpal Yadav Case: राजपाल यादव को मिली राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने चेक बाउंस केस में फैसले के अमल पर लगाई रोक
Alpha Collection: धमाल 4 की एंट्री से लड़खड़ाई अल्फा, 8वें दिन भी 50 करोड़ क्लब से दूर रही आलिया भट्ट की फिल्म
मनोरंजन की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
चुम दरांग हाल ही में बिग बॉस 18 में नजर आ चुकीं है। इस शो में एक्ट्रेस का नाम करणवीर के साथ जोड़ा गया था। वहीं, अब वैलेंटाइन डे के मौके पर करणवीर मेहरा ने चुम से अपने प्यार का इजहार कर दिया है। चुम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें करणवीर चुम को आई लव यू बोलते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में चुम करणवीर से वहां मौजूद गुलाब के फूलों के बारे में कुछ कहने को बोलती हैं। इस पर करणवीर ने कहा कि रोजेस आर रेड, वायलेट्स आर ब्लू, आई डोन्ट केयर एनी बडी, आई लव चुम ये सुनने के बाद चुम थम्स अप करती हैं।
