सेलेब्स की लाइफ पर एकता कपूर का बयान, बोलीं- ज्यादातर लोग जीते हैं साधारण जिंदगी
Ekta Kapoor Statement: एकता कपूर ने बॉलीवुड के पार्टी कल्चर को लेकर खुलासा करते हुए कहा कि इंडस्ट्री में वाइल्ड लाइफ जैसी कोई चीज नहीं है। उन्होंने बताया कि सेलेब्स साधारण और प्राइवेट जिंदगी जीते हैं।
- Written By: सोनाली झा
एकता कपूर (फोटो- सोशल मीडिया)
Ekta Kapoor On Bollywood Party Culture: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने बॉलीवुड के पार्टी कल्चर को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए, जो आम धारणा से बिल्कुल अलग हैं। एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान जब उनसे बॉलीवुड की पार्टियों के बारे में पूछा गया, तो एकता कपूर ने साफ कहा कि लोगों की सोच हकीकत से काफी अलग है।
एकता कपूर के मुताबिक, बॉलीवुड में उतनी पार्टियां नहीं होतीं, जितना लोग समझते हैं। एकता कपूर ने कहा कि टीवी इंडस्ट्री में पहले ज्यादा सोशल गैदरिंग और पार्टी कल्चर हुआ करता था, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। एकता कपूर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि आजकल लोग जल्दी सो जाते हैं और इंडस्ट्री पहले से ज्यादा ‘बोरिंग’ हो गई है।
सेलेब्स की जिंदगी है बेहद साधारण
एकता कपूर ने यह भी बताया कि ज्यादातर सेलेब्स अपनी जिंदगी बहुत प्राइवेट तरीके से जीते हैं। उनके अनुसार, आम लोगों की तुलना में कलाकार ज्यादा समय अपने परिवार के साथ बिताते हैं और एक सामान्य जीवन जीते हैं। उन्होंने इस धारणा को भी खारिज किया कि इंडस्ट्री में ‘वाइल्ड लाइफ’ या अय्याशी का माहौल होता है। एकता के मुताबिक, उन्होंने अपने करियर में ऐसा कुछ खास नहीं देखा है, जैसा अक्सर फिल्मों या खबरों में दिखाया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
मुंबई की बारिश ने इस एक्टर को किया मजबूर, कार छोड़ मेट्रो के सफर पर निकला ये सुपरस्टार
पार्टी से नहीं मिलता काम
एकता कपूर ने उन लोगों को भी सलाह दी, जो यह सोचते हैं कि बॉलीवुड पार्टियों में शामिल होकर उन्हें काम मिल सकता है। उन्होंने साफ कहा कि यह सोच पूरी तरह गलत है। उनके अनुसार, कोई भी निर्माता या निर्देशक सिर्फ पार्टी में दिखने के आधार पर किसी को काम नहीं देता। फिल्म में करोड़ों रुपये लगे होते हैं, ऐसे में फैसले टैलेंट और काम के आधार पर ही होते हैं।
आने वाले प्रोजेक्ट्स पर नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो एकता कपूर इन दिनों अपने कई प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। उनका शो नागिन 7 जल्द आने वाला है, जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी लीड रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा वह फिल्म वन को भी प्रोड्यूस कर रही हैं, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। कुल मिलाकर, एकता कपूर के इस बयान ने बॉलीवुड के ग्लैमर और पार्टी कल्चर को लेकर बनी धारणाओं पर एक नई बहस छेड़ दी है।
