एकता कपूर को मिल गई नई नागिन, ये एक्ट्रेस निभाएंगी मुख्य किरदार!
- Written By: सुनीता पांडे
मुंबई: एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो नागिन पिछले कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। इस सीरीज की नागिन 6 का रैपअप हो चुका है। एकता कपूर ने ‘नागिन 7’ की तैयारियां शुरू कर दी है। खबर है कि नागिन की इस सीरीज में ‘बिग बॉस 16’ फेम प्रियंका चाहर चौधरी और ‘गुम है किसी के प्यार में’ की आयशा सिंह के नागिन 7 में लीड रोल प्ले करने वाले हैं।
कलर्स टीवी ने ‘नागिन 7’ का एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें तेजस्वी प्रकाश शो को अलविदा कहती हुई सुनाई देती हैं कि, ‘अब आप ही लिखेंगे इस ब्रह्मांड में नहीं शिव नागिन की कहानी… कौन होगी वो नागिनों की नागिन, दिव्यदृष्टि, दिव्यशक्ति, शिवनागिन,…?’ वहीं प्रोमों में नागिन का आउटफिट पहने हुए एक औरत शिवलिंग की और बढ़ती नजर आती है। हालांकि उसका चेहरा रिवील नहीं किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
होस्ट और जेलर सिस्टम में बड़ा बदलाव, ‘लॉक अप’ के नए सीजन को लेकर एकता कपूर ने खोले कई राज
Ekta Kapoor Birthday: एकता कपूर ने कैसे बनाया कई सितारों का करियर, जानिए उनकी सफलता की कहानी
Ekta Kapoor Birthday: एकता कपूर ने बदली भारतीय टेलीविजन की तस्वीर, तीन दशक से कर रही हैं मनोरंजन जगत पर राज
Naagin 7 Grand Finale: नागिन फिनाले में होगा जबरदस्त ड्रामा, फैंस को मिलेगा ये नया ट्विस्ट
लेकिन खबर है कि ये चेहरा प्रियंका चाहर चौधरी का ही है। हालांकि, इस संबंध में अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। अगर खबरें सच हुईं तो बिग बॉस 16 के बाद यह प्रियंका का एक दूसरा प्रोजेक्ट होगा। ‘नागिन 6’ में ‘बिग बॉस 15’ की विनर तेजस्वी प्रकाश, सिम्बा नागपाल, उर्वशी ढोलकिया और महक चहल ने लीड रोल निभाया था।
