Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी ‘एक विलेन रिटर्न्स’, चार दिन में कमाए सिर्फ इतने करोड़

  • Written By: उज्वला धारपवार
Updated On: Aug 02, 2022 | 02:55 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: फिल्म ‘एक विलेन’ का सीक्वल ‘एक विलेन रिटर्न्स’ (Ek Villain Returns ) हाल ही में दर्शकों के सामने आया है। फिल्म में जॉन अब्राहम (John Abraham), अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), तारा सुतारिया (Tara Sutaria) और दिशा पटानी (Disha Patani) की दमदार स्टार कास्ट है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत कर रही है। फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू दिखाने में नाकाम रही है। चार दिनों में इस फिल्म की कुल कमाई 26.56 करोड़ हो गई है। 

‘एक विलेन रिटर्न्स’ ने चौथे दिन 3.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ‘एक विलेन रिटर्न्स’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.05 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि दूसरे दिन फिल्म ने 7.47 करोड़ का कलेक्शन किया। तीसरे दिन फिल्म ने 9.02 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म ने अब तक करीब 26.56 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

[read_also content=”दीया मिर्जा की 21 वर्षीय भतीजी की कार हादसे में मौत, इमोशनल पोस्ट शेयर कर बोलीं- ‘मेरी जान ने अलविदा कहा…’~https://navbharatlive.com/entertainment/dia-mirzas-21-year-old-niece-died-in-a-car-accident-shared-an-emotional-post-and-said-my-life-said-goodbye-595782/”

सम्बंधित ख़बरें

Force 3 की रिलीज डेट फाइनल, जॉन अब्राहम फिर बनेंगे एसीपी यशवर्धन, 2027 में लौटेगा एक्शन का तूफान

Arjun Kapoor का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल, ‘अंत को स्वीकार करो’ लिखकर बढ़ाई फैंस की चिंता

Disha Patani Malavika Mohanan: जब रैंप पर उतरीं दिशा पाटनी और मालविका मोहनन, फैशन शो में थम गईं सबकी नजरें

दिशा पाटनी संग डेटिंग की खबरों पर तलविंदर का पहला रिएक्शन, बोले- मैं हर दिन प्यार में पड़ जाता हूं

 

 

‘एक विलेन रिटर्न्स’ एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। फिल्म के सभी सितारे विलेन के रोल में नजर आ रहे हैं। ग्रे कैरेक्टर वाले इन एक्टर्स की परफॉर्मेंस को दर्शकों से उतनी तरजीह नहीं मिल रही है। लेकिन, फिल्म के गानों को दर्शकों का खास प्यार मिला है। ‘एक विलेन रिटर्न्स’ बॉक्स ऑफिस पर किच्चा सुदीप की ‘विक्रांत रोना’ से भिड़ गई। फिल्म ‘विक्रांत रोना’ भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. हालांकि, ‘एक विलेन रिटर्न्स’ इस फिल्म की तुलना में फीकी पड़ती है।

Ek villain returns fell flat at the box office earned only so many crores in four days

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 02, 2022 | 02:55 PM

Topics:  

  • Arjun Kapoor
  • Disha Patani
  • John Abraham

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.