Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Drishyam 3 X Review: मोहनलाल की फिल्म ने थिएटर्स में मचाया धमाल, सोशल मीडिया पर छाया जॉर्जकुट्टी का जलवा

Drishyam 3 Release: मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गई है। जॉर्जकुट्टी की दमदार वापसी, सस्पेंस और ट्विस्ट से भरी कहानी को फैंस साल की बेस्ट थ्रिलर बता रहे हैं।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: May 21, 2026 | 11:57 AM

मोहनलाल की दृश्यम 3 रिलीज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Drishyam 3 First Review: साउथ एक्टर मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 आखिरकार 21 मई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। सुपरस्टार मोहनलाल एक बार फिर अपने आइकॉनिक किरदार जॉर्जकुट्टी के रूप में बड़े पर्दे पर लौटे हैं और फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रिलीज के कुछ घंटों के भीतर ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फिल्म को लेकर रिएक्शंस की बाढ़ आ गई है।

सुबह के शुरुआती शोज खत्म होते ही दर्शकों ने सोशल मीडिया पर अपने रिव्यू शेयर करने शुरू कर दिए। कई यूजर्स ने फिल्म को मास्टरपीस थ्रिलर बताया, तो कुछ ने मोहनलाल की दमदार एक्टिंग की जमकर तारीफ की। फैंस का कहना है कि फिल्म का सस्पेंस और स्क्रीनप्ले शुरुआत से आखिर तक दर्शकों को बांधे रखता है। खासतौर पर जॉर्जकुट्टी के किरदार को लेकर इस बार कहानी में कई नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं, जिसने लोगों को काफी प्रभावित किया है।

जॉर्जकुट्टी की जिंदगी में नए खतरे

निर्देशक जीथू जोसेफ की इस फिल्म में जॉर्जकुट्टी के जीवन के नए संघर्षों और अतीत के रहस्यों को दिखाया गया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही साफ हो गया था कि इस बार कहानी पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक और इमोशनल होने वाली है। फिल्म में जॉर्जकुट्टी को अपने पुराने फैसलों की भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। यही वजह है कि दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई थी। रिलीज के बाद भी लोगों का यही कहना है कि फिल्म का सस्पेंस आखिरी तक चौंकाता है।

सम्बंधित ख़बरें

Sonakshi Sinha संग Zaheer Iqbal का मेलोडी वीडियो वायरल, कपल की क्यूट केमिस्ट्री पर फिदा हुए फैंस

Mouni Roy ने ऑफ शोल्डर न्यूड गाउन में बिखेरा जलवा, डायमंड नेकलेस और लग्जरी वॉच ने खींचा सबका ध्यान

Mohanlal Birthday: 25 हिट फिल्मों का रिकॉर्ड बनाने वाले सुपरस्टार, रेसलिंग चैंपियन से ऐसे बने सिनेमा के भगवान

Cocktail 2 के गाने ‘माशूका’ पर मचा बवाल, विदेशी गाने से धुन मिलने पर सोशल मीडिया पर भड़के लोग

#Drishyam3FirstReview 4/5⭐
𝗧𝗵𝗿𝗶𝗹𝗹𝗶𝗻𝗴
“It’s one of the finest 3rd part movie, with lots of Thrills & Suspense.”#Drishyam3 (#Drishyam3Review)#Mohanlal, #Meena & #JeethuJoseph… pic.twitter.com/NUfc6JXkpS — Zohaib Shah 🇵🇰 (@Zohaib4Sweety) May 19, 2026

तकनीकी पक्ष ने भी जीता दिल

‘दृश्यम 3’ सिर्फ कहानी ही नहीं, बल्कि अपने तकनीकी पक्ष की वजह से भी तारीफें बटोर रही है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी, बैकग्राउंड स्कोर और साउंड डिजाइन दर्शकों को पूरी तरह कहानी में डूबने पर मजबूर कर देते हैं। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक कई सीन को और ज्यादा इंटेंस बना देता है, जबकि एडिटिंग और कैमरा वर्क भी काफी शानदार बताया जा रहा है।

Showtime: #Drishyam3 Having a good amount of expectations due to the cast and director 😄 Will make sure that my review is free of spoilers 👍 Hope for the best ✌️ Letssssgooooo 😁#Drishyam3Review #Mohanlal #JeethuJoseph pic.twitter.com/bU2Uyg5JpP — Swayam Kumar Das (@KumarSwayam3) May 21, 2026

पुरानी स्टारकास्ट की दमदार वापसी

फिल्म में मोहनलाल के साथ मीना, अंसिबा हसन, एस्तेर अनिल, सिद्दीकी और आशा सारथ जैसे कलाकार अपने पुराने किरदारों में नजर आ रहे हैं। ‘दृश्यम’ फ्रैंचाइज़ी पहले ही भारतीय सिनेमा की सबसे सफल थ्रिलर सीरीज बन चुकी है। अब तीसरे भाग के रिलीज होते ही थिएटर्स से लेकर सोशल मीडिया तक जॉर्जकुट्टी की वापसी का जश्न देखने को मिल रहा है।

Drishyam 3 twitter review malayalam thriller movie

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 21, 2026 | 11:57 AM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Mohanlal
  • South Cinema

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.