FIR Against Drishyam 3: ‘दृश्यम 3’ पर संकट! किसान ने Mohanlal समेत मेकर्स पर दर्ज कराई FIR,बैन करने की मांग
Mohanlal Drishyam 3 Legal Controversy: ताबड़तोड़ कमाई कर रही फिल्म 'दृश्यम 3' विवाद में घिर गई है, जहां एक किसान ने मोहनलाल और मेकर्स के खिलाफ अपनी गाड़ी का नंबर इस्तेमाल करने पर FIR दर्ज कराई है।
- Written By: यति सिंह
मोहनलाल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Drishyam 3 Legal Controversy: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार एक्टर मोहनलाल की मशहूर सस्पेंस थ्रिलर फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ का नाम सुनते ही दर्शकों के जेहन में सस्पेंस और रोमांच का एक अलग ही लेवल तैरने लगता है। इस सुपरहिट सीरीज का तीसरा पार्ट यानी ‘दृश्यम 3’ इन दिनों सिनेमाघरों में रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर सफलता का नया परचम लहराया है।
फिल्म ‘दृश्यम 3’ को बड़े पर्दे पर उतरे करीब 23 दिन का समय बीत चुके है और दर्शकों की भारी भीड़ के बदौलत इस फिल्म ने दुनिया भर के सिनेमाघरों में लगभग 236.59 करोड़ रुपये का बड़ा कलेक्शन भी खड़ा कर लिया है। लेकिन इसी बीच सक्सेस के इस जश्न के रंग में अचानक भंग पड़ गया है। पर्दे पर दर्शकों का दिल जीतने वाली यह फिल्म ‘दृश्यम 3’ अब रियल लाइफ में एक बेहद अजीबोगरीब कानूनी पचड़े में फंस चुकी है।
एक्टर मोहनलाल और फिल्म मेकर्स पर बड़ा एक्शन
फिल्म ‘दृश्यम 3’ की मुश्किल तब बढ़ गई जब केरल के इडुक्की जिले में रहने वाले एक किसान ने सीधे कानून का दरवाजा खटखटा दिया। कुंचीथन्नी इलाके के निवासी और पेशे से इलायची की खेती करने वाले एक सामान्य किसान आरडी राजीव ने फिल्म के मेन कलाकार मोहनलाल, प्रोड्यूसर एंटनी पेरुमबावूर और डायरेक्टर जीथू जोसेफ के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करा दी है।
सम्बंधित ख़बरें
एयरफोर्स पायलट बनने का सपना देखती थीं Disha Patani, किस्मत ने बना दी बॉलीवुड की ग्लैमरस स्टार
नई फिल्मों की रिलीज के बावजूद नहीं टूटा ‘Peddi’ का जादू, जानें ‘Hai Jawani To Ishq Hona Hai’ की कमाई
कंगना रनौत की Bharat Bhagya Vidhaata की धीमी ओपनिंग, पहले दिन 1 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
संजय कपूर की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं Karisma Kapoor, सोशल मीडिया पर लिखी दिल छू लेने वाली बात
बड़े पर्दे की गाड़ी का नंबर और असली मालिक की मुसीबत
दरअसल में इस पूरे विवाद की जड़ फिल्म में इस्तेमाल की गई एक गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर से हुई है। शिकायतकर्ता राजीव का दावा है कि फिल्म के भीतर अहम किरदार जॉर्जकुट्टी यानी मोहनलाल जिस कार का इस्तेमाल करते हुए दिखाई देते हैं, उस पर ‘KL 69 D 2772’ नंबर की प्लेट लगी हुई है। यह नंबर कोई काल्पनिक अंक नहीं है, बल्कि असल जिंदगी में यह नंबर खुद राजीव की अपनी निजी गाड़ी का है। फिल्म निर्माता द्वारा बिना किसी अनुमति के अपनी कार का असली नंबर स्क्रीन पर दिखाए जाने की वजह से वह अंदर तक आहत हैं।
यह भी पढ़ें: YRKKH Upcoming Twist: पति को बचाने के लिए अभिरा उठाएगी बड़ा कदम, खाली हो जाएगा बैंक बैलेंस
किसान ने उठाई कड़े प्रतिबंध की मांग
फिल्म ‘दृश्यम 3’ के विवाद ने आम जिंदगी जीने वाले एक साधारण किसान की रातों की नींद छीन ली है। किसान राजीव ने बेहद दुखी मन से बताया कि इस घटना के बाद से उन्हें समाज में गंभीर मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है। आस-पड़ोस और रास्ते में मिलने वाले लोग अब उनका मजाक उड़ाने लगे हैं
और उन्हें ताना मारते हुए ‘दृश्यम राजीव’ कहकर पुकारते हैं, जिसकी वजह से उन्हें हर जगह गहरी शर्मिंदगी उठानी पड़ती है। इसी सामाजिक अपमान से तंग आकर राजीव ने मांग की है कि जब तक फिल्म ‘दृश्यम 3’ के उन दृश्यों से उनकी गाड़ी का नंबर पूरी तरह नहीं हटाया जाता, तब तक इस फिल्म के प्रदर्शन पर तुरंत रोक लगा दी जाए।
