‘दो दीवाने सहर में’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, वैलेंटाइन से पहले लगेगा रोमांस का तड़का
Mrunal Thakur Siddhant Chaturvedi Film: ‘दो दीवाने सहर में’ का ट्रेलर 4 फरवरी को रिलीज होगा। मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की यह फिल्म वैलेंटाइन सीजन में प्यार की इंटेंस और रियल कहानी पेश करेगी।
- Written By: सोनाली झा
दो दीवाने सहर में का ट्रेलर (फोटो- सोशल मीडिया)
Do Deewane Sahar Mein Trailer: जी स्टूडियोज और भंसाली प्रोडक्शंस की आगामी फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ इन दिनों दर्शकों के बीच खासा चर्चा का विषय बनी हुई है। अपनी अनोखी प्रेम कहानी और भावनात्मक गहराई के चलते यह फिल्म पहले ही लोगों के दिलों में जगह बना चुकी है। अब दर्शकों के इंतजार को खत्म करते हुए मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीख का ऐलान कर दिया है।
‘दो दीवाने सहर में’ का ट्रेलर सिर्फ दो दिनों में, यानी 4 फरवरी को रिलीज किया जाएगा। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। वैलेंटाइन सीजन के दौरान रिलीज होने जा रही यह फिल्म उन दर्शकों के लिए खास मानी जा रही है, जो मानते हैं कि प्यार हमेशा परफेक्ट नहीं होता, बल्कि उसकी अधूरी खामियों में ही उसकी खूबसूरती छिपी होती है।
कब रिलीज होगी दो दीवाने सहर में
मेकर्स ने ट्रेलर अनाउंसमेंट के लिए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक प्यारा और इमोशनल वीडियो शेयर किया है, जिसमें फिल्म के लीड किरदार शशांक और रोशनी नजर आ रहे हैं। इस छोटे से वीडियो ने दर्शकों को फिल्म की दुनिया की एक झलक दे दी है। वीडियो के साथ शेयर किए गए कैप्शन में लिखा गया है कि क्या आपने यह खबर सुनी? ‘दो दीवाने सहर में’ का ट्रेलर आ रहा है सिर्फ 2 दिनों में। इस वैलेंटाइन्स, इश्क से इश्क हो जाएगा। ‘दो दीवाने सहर में’ 20 फरवरी, सिर्फ सिनेमाघरों में।
सम्बंधित ख़बरें
कोई मिल गया से साउथ फिल्मों तक बनाई पहचान, निजी जिंदगी ने बटोरी सुर्खियां, ऐसी रही हंसिका मोटवानी की जर्नी
सतलुज विवाद पर जिमी शेरगिल का बड़ा बयान, बोले- ऐसी फिल्में छिपे सच सामने लाती हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ती हैं
यश की टॉक्सिक में सिर्फ एक्शन नहीं, डायलॉग्स भी हैं जबरदस्त, कियारा आडवाणी की एंट्री के साथ बढ़ा सस्पेंस
टॉक्सिक ट्रेलर लॉन्च पर नयनतारा ने यश की तारीफ, कियारा आडवाणी ने बताया करियर की सबसे खास फिल्मों में से एक
दो दीवाने सहर में के स्टार कास्ट
‘दो दीवाने सहर में’ में मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। दोनों कलाकार पहली बार इस तरह की इंटेंस लव स्टोरी में साथ दिखाई देंगे, जिसे लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। फिल्म का निर्देशन रवि उदयावर ने किया है, जो अपनी संवेदनशील कहानी कहने की शैली के लिए जाने जाते हैं। ‘दो दीवाने सहर में’ सिनेमाघरों में 20 फरवरी 2026 को रिलीज होगी। अब सबकी निगाहें 4 फरवरी पर टिकी हैं, जब ‘दो दीवाने सहर में’ का ट्रेलर रिलीज होकर इस खूबसूरत प्रेम कहानी की पहली झलक दर्शकों के सामने लाएगा।
