Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Divya Bharathi Death Anniversary: आज तक नहीं खुला दिव्या भारती की मौत का राज, जानें कैसे था करियर

दिव्या भारती ने महज 19 साल की उम्र में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर राज करना शुरू कर दिया था। दिव्या ने एक साल के अंदर 14 फिल्में साइन कर ली थीं। 19 साल की उम्र में दिव्या बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक बन गई थी।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Apr 05, 2025 | 03:00 AM

दिव्या भारती (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस दिव्या भारती का जन्म 25 फरवरी 1974 को हुआ था। दिव्या भारती ने अपनी मासूमियत और अपने लुक्स से लाखों लोगों के दिल में जगह बनाई थी। दिव्या का फ़िल्मी करियर काफी छोटा था। लेकिन, इस छोटे से करियर में दिव्या का पॉपुलर हो गयी थी। दिव्या भारती ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बना ली थी। दिव्या ने महज 19 साल की उम्र में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर राज करना शुरू कर दिया था।

दिव्या भारती इतनी मशहूर हो गयी थी, कि उन्होंने एक साल के अंदर 14 फिल्में साइन कर ली थीं। 19 साल की उम्र में दिव्या बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक बन गई थी। दिव्या ने गोविंदा के साथ फिल्म ‘शोला और शबनम’ में काम किया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान गोविंदा ने दिव्या की मुलाकात साजिद नाडियाडवाला से करवाई। दोनों में पहले दोस्ती हुई और इसके बाद दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ।

साजिद और दिव्या ने 10 मई 1992 को शादी की। ये शादी मुंबई के वर्सोवा स्थित तुलसी अपार्टमेंट में हुई थी। काजी ने दोनों का निकाह करवाया था। निकाह से पहले दिव्या ने इस्लाम धर्म कबूल किया था। बताया जाता है कि उनका नाम सना रखा गया था। दिव्या ने अपने करियर को ध्यान में रखते हुए ये बात सबसे छिपाकर रखी थी। शादी के बाद दिव्या भारती 4 अप्रैल को एक फिल्म की शूटिंग कर चेन्नई से मुंबई लौटीं। दूसरे दिन वह शूटिंग के लिए हैदराबाद जाने वाली थी। लेकिन, वह दूसरे दिन उनकी मौत की खबर आई।

सम्बंधित ख़बरें

वॉशरूम के बाहर अचानक मिला ऑफर बना टर्निंग पॉइंट, विक्रांत मैसी ने ऐसे शुरू किया अपने सपनों का सफर

जया प्रदा ने तीन बच्चों के पिता से की शादी, रिश्ते पर उठे कई सवाल, विवादों से रहा गहरा नाता

Birthday Special: प्रभु देवा को शूटिंग के दौरान पड़ा पैरालिसिस अटैक, फिर भी नहीं हारे इंडिया के माइकल जैक्सन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ पर विंदू दारा सिंह ने दी खास चेतावनी, बोले- परंपरा से हटे तो नहीं माफ करेंगे दर्शक

मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

5 फरवरी 1993 को दिव्या अपार्टमेंट की खिड़की से रात 11.30 बजे ग्राउंड फ्लोर पर गिरीं और उनकी मौत हो गई। हालांकि वह कैसे गिरीं, उनकी मौत आत्महत्या थी, मर्डर या फिर महज दुर्घटना यह बात आज भी रहस्य ही है। मुंबई पुलिस के अनुसार दिव्या की मौत एक एक्सिडेंट है। दिव्या की मौत के बाद कई अजीब किस्से सामने आए। दिव्या की मां ने बताया था कि, एक्ट्रेस के मरने के बाद वह उनके सपने में उन्हें जगाने आती थीं। इतना ही नहीं दिव्या साजिद नाडियाडवाला की दूसरी पत्नी वर्धा के सपने में भी आती थीं। दिव्या की मौत के बाद साजिद ने वर्धा से शादी कर ली।

Divya bharti death mystery is not solved till date know how was her career

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 05, 2025 | 03:00 AM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.