दिशा सालियान केस में आया नया मोड़, आदित्य ठाकरे और डिनो मोरिया से जुड़े शक के तार

दिशा सालियान केस में आया नया मोड़, आदित्य ठाकरे और डिनो मोरिया की भूमिका की होगी जांच
Disha Salian Death Case
दिशा सालियान डेथ केस (सौ. डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

Disha Salian Case FIR Aditya Thackeray: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की सेक्रेटरी दिशा सालियान केस में एक अहम मोड़ आ गया है। कई सालों की कोशिशों के बाद सीबीआई ने दिशा सालियान केस में कई बड़े चेहरों की भूमिका पर सवाल खड़े करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है।

सुशांत सिंह राजपूत की सेक्रेटरी दिशा सालियान की संदिग्ध हालातों में मौत के बाद से लगातार उनके पिता सतीश सालियान द्वारा बेटी के साथ गैंगरेप होने और हत्या का आरोप लगाया जा रहा था। अब सीबीआई के एक्शन के बाद कथित तौर पर तत्कालीन मुख्यमंत्री के बेटे आदित्य ठाकरे, एक्टर डिनो मोरिया, एक्टर सूरज पंचोली, एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की दिशा केस में भूमिका को लेकर सीबीआई द्वारा जांच का आदेश जारी कर दिया गया है।

6 साल बाद क्या अपनी बेटी को इंसाफ दिला पाएंगे सतीश सालियान

दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान पिछले 6 सालों से लगातार अपनी बेटी की मौत को लेकर सनसनीखेज खुलासे करते आए है। उन्होंने अपनी बेटी की मौत को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की थी। सतीश सालियान का आरोप था कि उनकी बेटी के साथ गैंगरेप कर उसकी हत्या कर दी गई थी। उन्होंने बॉलीवुड और राजनीति के कई बड़े चेहरों की इसमें अहम भूमिका होने पर सवाल खड़े किए थे।

डिनो मोरिया और सूरज पंचोली पर लटक रही शक की तलवार

दिशा सालियान की मौत के मामले में सतीश सालियान ने एक्टर डिनो मोरिया, एक्टर सूरज पंचोली, उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे, एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और रिया के भाई शोमिक चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाए है। हालांकि अभी ये आरोप जांच का हिस्सा है और इन आरोपों की जांच पूरी होने के बाद ही इनकी भूमिका की पुष्टि हो सकती है।

Disha Salian Death Case
दिशा सालियान और सुशांत सिंह राजपूत से क्या था कनेक्शन? 6 दिन पहले कैसे हुई थी मौत, जानें पूरा मामला...

बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिए जांच के निर्देश

दिशा सालियान केस में बॉम्बे हाईकोर्ट के द्वारा 2 सितंबर को सीबीआई को जांच करने और एफआईआर दर्ज करने का आर्डर दिया था। कोर्ट ने मुंबई रीजन के सीबीआई ज्वाइंट डायरेक्टर को एक एक्सपीरियंस और सीनियर ऑफिसर को जांच अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा, बॉम्बे हाईकोर्ट ने ये भी आदेश दिया है कि सबूत मिलने तक किसी भी व्यक्ति को आरोपी नहीं माना जाना चाहिए।

सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर थी दिशा

आपको बता दें कि दिशा सालियान एक सेलिब्रिटी मैनेजर थीं, जिन्होंने कुछ समय के लिए दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर के तौर पर भी काम किया था। 8 जून 2020 को दिशा की मुंबई के मलाड इलाके में स्थित एक हाईराइज बिल्डिंग से गिरने के बाद मौत की खबर सामने आयी थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com