-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Directors When Did Not Want To Launch Amitabh Bachchan Son Abhishek Bachchan
जब अभिषेक बच्चन को डायरेक्टर नहीं करना चाहते थे लॉन्च, जानें फिर कैसे इंडस्ट्री में जमाया पैर
- Written By: सोनाली झा
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन का 5 फरवरी 1976 को मुंबई में हुआ था। अभिषेक बच्चन आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन और एक्ट्रेस जया बच्चन के बेटे हैं।

अभिषेक बच्चन (सौजन्यः सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन का 5 फरवरी 1976 को मुंबई में हुआ था। अभिषेक बच्चन आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन और एक्ट्रेस जया बच्चन के बेटे हैं। अभिषेक बच्चन के माता-पिता को उनके समय से लेकर आज तक लोग पसंद करते हैं। हालांकि एक्टर की किस्मत में हिट से ज्यादा फ्लॉप फिल्में लिखी थी।
अभिषेक बच्चन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि सालों पहले फिल्म इंडस्ट्री ऐसी नहीं थी, जैसी आज है। उस समय स्टार किड होने के बावजूद कोई भी डायरेक्टर उन्हें को लॉन्च करने के लिए तैयार नहीं था। लेकिन आज अभिषेक ने बड़े पर्दे से लेकर ओटीटी तक अपनी एक्टिंग से ये साबित कर दिया है कि वो अपने पिता अमिताभ बच्चन की तरह ही एक सक्षम एक्टर हैं। हालांकि, सफलता उन्हें आसानी से नहीं मिली है।
ये भी पढ़ें- शादीशुदा होते हुए उदित नारायण ने दीपा से गुपचुप कर ली थी शादी
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई की मूसलाधार बारिश से सितारों के घर भी नहीं बचे, अमिताभ बच्चन से लेकर अशनूर कौर तक प्रभावित
Father’s Day Special: हर बेटे-बेटी को देखनी चाहिए ये 5 फिल्में, इमोशंस से भर जाएगा दिल
मोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
‘24 घंटे काफी नहीं हैं’, Amitabh Bachchan ने समय की कमी पर किया मजेदार कमेंट, बोले- दिन 36 घंटे का होना चाहिए
अभिषेक बच्चन को शुरुआती चार सालों में फ्लॉप फिल्में करने के बाद साल 2004 में उनके करियर की पहली सुपरहिट फिल्म ‘धूम’ मिली। इसमें अभिषेक बच्चन को एसीपी जय दीक्षित के किरदार में काफी पसंद किया गया। लेकिन अब तक 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके अभिषेक बच्चन के करियर में एक वक्त ऐसा भी आया था जब उनकी लगातार 15 फिल्में फ्लॉप हो गई थीं। यहां तक कि उनकी पहली फिल्म ‘रिफ्यूजी’ भी फ्लॉप साबित हुई।
‘धूम’ के बाद अभिषेक बच्चन का डूबता करियर संभलने लगा और इसके बाद फिल्म ‘बंटी और बबली’ ने उन्हें इंडस्ट्री में पैर जमाने में मदद की। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और अभिषेक की किस्मत चमक गई। इसके बाद उन्होंने ‘सरकार’, ‘दस’, ‘ब्लफमास्टर’, ‘कभी अलविदा ना कहना’, ‘धूम 2’, ‘गुरु’, ‘सरकार राज’, ‘दोस्ताना’, ‘पा’, ‘बोल बच्चन’, ‘धूम 3’, ‘हैप्पी न्यू ईयर’ जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। ‘पा’ के लिए अभिषेक को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
2009 में फिल्म ‘पा’ में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की एक्टिंग को काफी सराहा गया। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन ने अमिताभ बच्चन के पिता का किरदार निभाया था। यह बॉलीवुड की इकलौती ऐसी जोड़ी है जो असल में पिता-पुत्र हैं, लेकिन स्क्रीन पर विपरीत भूमिकाएं निभाईं। इस फिल्म के लिए बॉलीवुड की इस बाप-बेटे की जोड़ी को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड मिल चुका है।
Directors when did not want to launch amitabh bachchan son abhishek bachchan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भंडारा में नकली खाद का बड़ा भंडाफोड़: शाहपुर के गोदाम पर छापा, 8 लाख रुपये से अधिक का अवैध उर्वरक जब्त
Jul 03, 2026 | 09:44 AMInd vs SL Test Series: अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, शेड्यूल जारी; जानें कब और कहां होंगे मैच!
Jul 03, 2026 | 09:38 AMचंद्रपुर में नवजात की बिक्री का खुलासा, BJP की दो महिला पदाधिकारी गिरफ्तार; मची राजनीतिक हलचल
Jul 03, 2026 | 09:34 AMनासिक कुंभ मेले की तैयारियों पर संकट: MIDC ने STP के लिए जमीन देने से किया मना, हाईकोर्ट समिति को सौंपा ज्ञापन
Jul 03, 2026 | 09:32 AMAlpha Review: एक्शन, इमोशन और दमदार परफॉर्मेंस का पैकेज है ‘अल्फा’, क्रिटिक्स ने दिए इतने स्टार्स
Jul 03, 2026 | 09:30 AMपाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग; 2 अधिकारियों की मौके पर मौत
Jul 03, 2026 | 09:30 AMSIP Investment: 5, 10, 15 और 20 साल में 1 करोड़ का फंड कैसे बनाएं? जानें सही इनवेस्टमेंट का तरीका
Jul 03, 2026 | 09:26 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














