दिनेश लाल यादव ने नेपाली रीति रिवाज से आम्रपाली से किया शादी, शेयर किया वीडियो
- Written By: संदीप पांडे
Photo- Instagram
मुंबई : अभिनेता (Actor) दिनेश लाल यादव (निरहुआ) (Dinesh Lal Yadav) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) के चहेते स्टार्स है। ये अक्सर एक साथ फिल्मों और गानों में दिखाई देते है। इनके जोड़ी को दर्शक खूब पसंद करते है, लेकिन अब इनसे जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, अभिनेता ने अपने इन्स्टाग्राम पर एक तस्वीर और एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें ये दोनों शादी के जोड़े में दिखाई दे रहे है। वीडियो में खास बात ये है कि दिनेश लाल यादव ने एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे से नेपाली रीति रिवाज से शादी किया है।
जिसके लिए इन्होंने अपना पहनावा भी नेपाली परिधान वाला चुना है। वीडियो में अभिनेत्री लाल कलर की साड़ी पहने हाथों में लाला चूड़ियां पहनी है वहीं अभिनेता ने अपने सिर पर टोपी भी लगाए दिखाई दे रहे है। ये इस शादी से काफी खुश है। हालांकि, ये सब उन्होंने सिर्फ रील्स बनाने के लिए किया है। वीडियो में ये जोड़ी नेपाली परिधान पहने शादी के मंडप में नजर आ रहे है। उनका ये वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। लोग उनके इस जोड़ी की तारीफें कर रहे है। साथ ही उनके मन में ये सवाल चल रहा है कि कहीं इन दोनों ने सचमुच में शादी तो नहीं कर ली।
फिलहाल, ऐसा कुछ भी नहीं है अभिनेता ने सिर्फ मनोरंजन के लिए वीडियो बनाया है। एक्टर ने अपने कैप्शन में लिखा कि ये हमारा पहला नेपाली रील हैं। उनके इस वीडियो को राखी सावंत ने भी लाइक किया है। वहीं भोजपुरी इंडस्ट्री की एक्ट्रेस पूनम दुबे ने भी उनके इस वीडियो को लाइक करते हुए उन्हें नेपाली भाषा में उनके इस जोड़ी की तारीफें की साथ ही अरविंद अकेला कल्लू और चिंटू पांडे ने भी दिया बधाई। इस वीडियो को अब तक 40 हजार से अधिक लोग पसंद कर चुके है।
