-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Diljit Dosanjh And Hania Aamir Sardar Ji 3 To Be Released In Pakistan
पाकिस्तान में रिलीज होगी दिलजीत-हानिया की सरदार जी 3, सेंसर बोर्ड ने दी मंजूरी
- Written By: सोनाली झा
दिलजीत दोसांझ और हानिया आमिर की फिल्म सरदार जी 3 को पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड ने रिलीज की मंजूरी दे दी है। फिल्म भारत में रिलीज नहीं हो रही क्योंकि हानिया आमिर पाकिस्तानी हैं।

पाकिस्तान में रिलीज होगी दिलजीत-हानिया की सरदार जी 3
मुंबई: पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ और पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर भारत में जारी विवाद के बीच अब यह फिल्म पाकिस्तान में रिलीज होने जा रही है। भारतीय दर्शकों के लिए यह खबर चौंकाने वाली हो सकती है क्योंकि फिल्म को भारत में रिलीज करने की अनुमति नहीं मिली है, लेकिन पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड ने फिल्म को हरी झंडी दे दी है।
फिल्म में दिलजीत दोसांझ और हानिया आमिर की जोड़ी पहली बार नजर आ रही है, लेकिन हानिया के पाकिस्तानी होने के कारण भारत में फिल्म की आलोचना हो रही है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारतीय सिनेमाघरों में पाकिस्तानी कलाकारों की फिल्मों पर अनौपचारिक बैन लगा हुआ है। यही वजह रही कि सरदार जी 3 भारत में रिलीज नहीं हो पा रही है।
पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड ने दी मंजूरी
कराची के एक प्रमुख डिस्ट्रीब्यूटर नदीम मांडवीवाला ने शुक्रवार को पुष्टि की कि फिल्म को पाकिस्तान में रिलीज के लिए सभी ज़रूरी मंजूरियां मिल चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म को क्लियर कर दिया है। भले ही भारतीय फिल्मों पर बैन है, लेकिन इस फिल्म के प्रोड्यूसर जैन वाली पाकिस्तानी हैं, इसलिए इसे इंटरनेशनल पंजाबी फिल्म की श्रेणी में गिना गया है। सलीम शहजाद ने भी इस बात की पुष्टि की और कहा कि फिल्म को सिंध, पंजाब और संघीय राजधानी के सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिल चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
सामंथा रुथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर लगाई मुहर, बोलीं- मैटरनिटी लीव पर जा रही हूं, फैंस में खुशी की लहर
प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में बदलते अवसरों पर रखी बेबाक राय, बोलीं- अब नए कलाकारों के लिए टूट रही हैं…
शादी के दो साल पूरे होने पर रोमांटिक हुए सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
‘कॉकटेल 2’ बनी बॉक्स ऑफिस हिट, दुनियाभर में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
ये भी पढ़ें- सितारे जमीन पर, कुबेर या हाउसफुल 5 किसने मारी बाजी, जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
दिलजीत का बयान
फिल्म को लेकर उठे विवादों पर दिलजीत दोसांझ ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग पहलगाम अटैक से पहले ही हो चुकी थी। उस वक्त हालात बिल्कुल अलग थे। अब मेकर्स ने फैसला किया है कि यह फिल्म सिर्फ ओवरसीज में रिलीज की जाएगी। हानिया आमिर ने भी फिल्म का पोस्टर अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिससे साफ है कि फिल्म को पाकिस्तान में रिलीज को लेकर पूरा प्रमोशनल जोर दिया जा रहा है।
Diljit dosanjh and hania aamir sardar ji 3 to be released in pakistan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 25 June 2026: किस राशि को होगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें आज का भविष्यफल
Jun 25, 2026 | 12:15 AMAnna Hazare RTI Protest: मुंबई में हजारे-सूचना आयुक्त की बातचीत फेल, अन्ना अनशन को लेकर अटल
Jun 25, 2026 | 12:10 AMआगरा में नाज़िया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सशक्त पीली सेना ने डीसीपी को सौंपा ज्ञापन
Jun 24, 2026 | 11:53 PMAgra Metro: मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो सेवा को लेकर तैयारियां पूरी, ताजमहल से बस अड्डे तक सफर होगा आसान
Jun 24, 2026 | 11:37 PMपहली बारिश में ही डगमगाई मुंबई लोकल, 39 फेरे रद्द होने से लाखों यात्री परेशान, पटरियों के नीचे बन रहा गड्ढा
Jun 24, 2026 | 11:31 PMप्रगति बैठक में PM मोदी का बड़ा एक्शन! ₹30000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा, इन विभागों को दी सख्त चेतावनी
Jun 24, 2026 | 11:11 PMकोलकाता गोदाम हादसे में सुपरवाइजर समेत 3 गिरफ्तार, मुआवजे के ऐलान पर सीएम सुवेंदु अधिकारी ने साधी चुप्पी
Jun 24, 2026 | 11:01 PMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














