-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Diljit Dosanjh And Ahan Shetty First Glimpse Surfaced Sets Of Border 2
बॉर्डर 2 के सेट से दिलजीत और अहान शेट्टी की पहली झलक, वरुण-सनी के साथ फिल्म में मचाएंगे धमाल
- Written By: सोनाली झा
'बॉर्डर 2' की शूटिंग शुरू हो चुकी है और सेट से दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की पहली झलक सामने आई है। वरुण धवन और सनी देओल के साथ दोनों सेलेब्स इस देशभक्ति फिल्म में नजर आएंगे।

बॉर्डर 2 के सेट से दिलजीत और अहान शेट्टी की पहली झलक
मुंबई: साल 1997 की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ ने भारतीय सिनेमा में देशभक्ति की फिल्मों को एक नई ऊंचाई दी थी। अब करीब 29 साल बाद निर्माता जेपी दत्ता और टीम एक बार फिर उसी भावना को दोहराने जा रहे हैं फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के जरिए। हाल ही में इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के तीसरे शेड्यूल की शूटिंग शुरू हुई है, और इसके साथ ही फिल्म की स्टारकास्ट में दो नए चेहरे भी शामिल हो चुके हैं, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी।
नेशनल डिफेंस अकादमी, पुणे में चल रहे शूटिंग शेड्यूल से एक तस्वीर सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में वरुण धवन, सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी कैमरे के सामने पोज देते नजर आ रहे हैं। इस ग्रुप में फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार, निधि दत्ता, और निर्देशक अनुराग सिंह भी दिखाई दे रहे हैं।
When all ‘Forces’ Come together! #BORDER2 🇮🇳, Diljit Dosanjh & Ahan Shetty join Sunny Deol and Varun Dhawan as the battalion kicks off the 3rd schedule at Pune’s National Defence Academy! On-ground, they’re joined by Producers Bhushan Kumar & Nidhi Dutta, Director Anurag Singh,… pic.twitter.com/o1CmQC8AuC — T-Series (@TSeries) June 17, 2025
इस तस्वीर के साथ दिए गए कैप्शन में बताया गया है कि ‘बॉर्डर 2’ की कहानी शौर्य, बलिदान और राष्ट्रीय एकता की एक प्रेरक यात्रा होगी, जिसमें देशभक्ति की भावना को आज के नए दौर में नए अंदाज में पेश किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं अनुराग सिंह, जिन्होंने पहले केसरी जैसी देशभक्ति पर आधारित फिल्म बनाई थी। अब वह ‘बॉर्डर 2’ के जरिए एक और ऐतिहासिक अध्याय को बड़े पर्दे पर जीवंत करने जा रहे हैं। इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता।
ये भी पढ़ें- स्वरा भास्कर को फिलिस्तीन को लेकर लोगों की नाराजगी का सामना, पूछा- पहलगाम पर चुप क्यों
सम्बंधित ख़बरें
Alliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Alpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
‘बॉर्डर 2’ में जहां एक तरफ सनी देओल और वरुण धवन जैसे अनुभवी और लोकप्रिय अभिनेता होंगे, वहीं दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे यंग एक्टर्स नई ऊर्जा लेकर आएंगे। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस वीकेंड पर रिलीज होगी, जिससे यह साफ है कि फिल्म को देशभक्ति के माहौल में उतारने की पूरी तैयारी है।
Diljit dosanjh and ahan shetty first glimpse surfaced sets of border 2
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM












