Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Manoj Kumar को याद करते हुए भावुक हुए Dharmendra, बोले- मेरे यार तेरे साथ…

धर्मेंद्र ने अभिनेता मनोज कुमार की याद में शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया। धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा कि मनोज, मेरे यार तेरे साथ बेटा हर पल बहुत याद आएगा। इसमें दोनों सितारे मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं।

  • By सोनाली झा
Updated On: Apr 05, 2025 | 11:59 PM

धर्मेंद्र (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर किए हैं। इसमें वह दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार की याद में शनिवार को पुरानी यादों को ताजा किया है। एक्टर ने ‘क्रांति’ स्टार के साथ इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। पुरानी तस्वीर में दोनों सितारे मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। अपने कैप्शन में धर्मेंद्र ने उल्लेख किया कि वह मनोज कुमार के साथ बिताए पलों को हमेशा याद रखेंगे।

धर्मेंद्र ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि मनोज, मेरे यार तेरे साथ बेटा हर पल बहुत याद आएगा। धर्मेंद्र भी मनोज कुमार के निधन की खबर सुनने के बाद उनके घर पहुंचे। मनोज कुमार का शनिवार को मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, सलीम खान और अरबाज खान सहित बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं।

महान अभिनेता और फिल्म निर्माता का लंबी बीमारी के बाद 4 अप्रैल को सुबह 4:03 बजे मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। 24 जुलाई, 1937 को एबटाबाद में जन्मे हरिकृष्ण गोस्वामी के रूप में कुमार भारतीय सिनेमा में एक प्रतिष्ठित व्यक्ति बन गए, खासकर 1960 और 1970 के दशक में।

मनोज कुमार के बारे में यह कहा जाता है कि उन्होंने देशभक्ति फिल्म की बॉलीवुड में शुरुआत की थी। वह उन डायरेक्टर्स में से एक थे जिन्होंने बॉलीवुड में बेहतरीन देशभक्ति फिल्में बनाई और इसी वजह से उन्हें बॉलीवुड में भारत कुमार नाम से भी पहचाना जाता था। मनोज कुमार के निधन की खबर से पूरा बॉलीवुड शोक में डूब गया है। बॉलीवुड की कई कलाकारों ने उनके निधन की खबर पर शोक जताया है।

मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

उपकार, पूरब और पश्चिम और शहीद जैसी देशभक्ति फिल्मों में उनकी प्रतिष्ठित भूमिकाओं के लिए अभिनेता को प्यार से भारत कुमार के रूप में जाना जाता था। अपने अभिनय करियर के अलावा, कुमार ने एक निर्देशक और निर्माता के रूप में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म उपकार (1967) ने दूसरी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता।

Dharmendra got emotional while remembering manoj kumar and said this

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 05, 2025 | 11:59 PM

Topics:  

  • Amitabh Bachchan
  • Arbaaz Khan
  • Bollywood News
  • Manoj Kumar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.