Box Office Report:'अल्फा' नहीं उठा पाई वीकेंड का फायदा, 'धमाल 4' ने रविवार को मारी बाजी, देखें लेटेस्ट कलेक्शन

Alpha Box Office Collection Report: अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 ने अपने पहले वीकेंड में 65 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है, जबकि आलिया भट्ट की अल्फा की रफ्तार काफी धीमी रही।
Alpha Box Office Collection
फिल्म 'धमाल 4' और 'अल्फा' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Alpha Box Office Collection: सिनेमाघरों में एक बार फिर से दर्शकों का पुराना और पसंदीदा मनोरंजन लौट आया है। अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही तहलका मचा दिया है। फिल्म रिलीज के पहले 3 दिनों के अंदर ही इस 'धमाल 4' ने कमाई के कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।

वहीं दूसरी तरफ बॉक्स ऑफिस पर पहले से मौजूद आलिया भट्ट की एक्शन फिल्म 'अल्फा' के लिए मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। वीकेंड के खास मौके पर जहां एक फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है, वहीं दूसरी फिल्म दर्शकों को खींचने के लिए संघर्ष कर रही है।

धमाल 4 ने सिनेमाघरों में मचाया पर मचाया असली धमाल

अजय देवगन, अरशद वारसी और रितेश देशमुख जैसे मंझे हुए कलाकारों से सजी फिल्म धमाल 4 ने पहले ही दिन से अपने इरादे साफ कर दिए थे। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 14 करोड़ रुपये के साथ मजबूत शुरुआत की थी। इसके बाद शनिवार को 'धमाल 4' ने 22.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

बीते रविवार का दिन तो इस फिल्म के लिए पूरी तरह से वरदान साबित हुआ। बीते रविवार को अकेले 28.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर डाला। इस तरह 3 दिनों के वीकेंड का पूरा फायदा उठाते हुए फिल्म का कुल कलेक्शन अब 65 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंच गया है।

वीकेंड पर भी नहीं चल पाया आलिया का जादू

बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेस में शुमार आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' इस बार छुट्टी के दिनों का कोई खास फायदा उठाने में पूरी तरह नाकाम रही है। इस फिल्म में शरवरी, अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे बड़े सितारे होने के बावजूद इसकी रफ्तार काफी सुस्त पड़ गई है। सिनेमाघरों में फिल्म अल्फा को रिलीज हुए अब 10 दिन से ज्यादा का समय हो चुका है।

बीते शनिवार को 'अल्फा' ने सिर्फ 2.25 करोड़ रुपये की बेहद धीमी कमाई की थी। मेकर्स को उम्मीद थी कि शायद रविवार की छुट्टी के दिन फिल्म की कमाई में कुछ सुधार देखने को मिलेगा, लेकिन रविवार को भी यह आंकड़ा टस से मस नहीं हुआ और फिल्म 'अल्फा' ने फिर से केवल 2.25 करोड़ रुपये ही बटोरे। हालांकि, फिल्म ने अब तक कुल मिलाकर 53.60 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com