कुकू मर्चेंट बने देवेन भोजानी ने की बांधे आतिश कपाड़िया की तारीफ के पुल, बोले- एक नजर में समझ जाते हैं बात

Chumbak Web Series में कुकू मर्चेंट का किरदार निभाकर देवेन भोजानी दर्शकों की तारीफ बटोर रहे हैं। एक्टर ने डायरेक्टर आतिश कपाड़िया के साथ अपनी खास बॉन्डिंग और काम करने के अनुभव पर खुलकर बात की।
Aatish Kapadia And Deven Bhojani
आतिश कपाड़िया और देवेन भोजानी(सौ. डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

Deven Bhojani Chumbak Web Series: एक्टर देवेन भोजानी इन दिनों हालिया रिलीज वेब सीरीज चुंबक में अपने किरदार को लेकर चर्चा में हैं। सीरीज में उन्होंने कुकू मर्चेंट की भूमिका निभाई है।

नीना गुप्ता के साथ उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी को भी दर्शकों की ओर से पसंद किया जा रहा है। चुंबक की कहानी पड़ोसियों की दखलंदाजी, रिश्तों की उलझनों और रोजमर्रा की परेशानियों के बीच कॉमेडी तलाशती है। इस कहानी में देवेन का अभिनय अलग रंग जोड़ता है।

इसी बीच एक्टर ने सीरीज के डायरेक्टर आतिश कपाड़िया के साथ अपनी खास बॉन्डिंग के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि आतिश सिर्फ डायरेक्टर नहीं हैं, बल्कि पूरी यूनिट को साथ लेकर चलने वाले इंसान हैं, जिनकी एनर्जी का असर सेट पर मौजूद हर व्यक्ति पर पड़ता है।

आतिश कपाड़िया की जमकर की तारीफ

देवेन ने मीडिया से बातचीत में आतिश कपाड़िया की तारीफ करते हुए कहा कि वह पूरी यूनिट को जोड़े रखने वाली कड़ी हैं। उनके अंदर इतनी एनर्जी है कि वह अपने आसपास के लोगों में भी वही एनर्जी भर देते हैं। उनका पॉजिटिव रवैया कलाकारों को अपना बेस्ट देने के लिए मोटिवेट करता है। कई बार शूटिंग के बाद जब मैं घर जाता हूं और पूरे दिन शूट किए गए किसी सीन के बारे में सोचता हूं, तो मुझे आतिश की अलर्टनेस याद आती है।

एक नजर में समझ जाते हैं कि क्या चाहिए

देवेन ने कहा कि आतिश और मेरे बीच काम को लेकर ऐसी समझ बन चुकी है कि कई बार हम दोनों को ज्यादा बातचीत करने की जरूरत ही नहीं पड़ती। कई बार सिर्फ एक नजर या इशारे में ही हम दोनों समझ जाते हैं कि सामने वाला किस चीज की बात कर रहा है। अगर आतिश किसी पुराने सीन का जिक्र करें, जैसे 44ए या 37बी, तो मैं तुरंत समझ जाता हूं कि डायरेक्टर मुझसे किस तरह की परफॉर्मेंस चाहते हैं। यही ट्यूनिंग काम को आसान बनाती है।

प्रोफेशनल रिश्ते से आगे है दोस्ती

देवेन ने आगे कहा कि आतिश के साथ मेरी दोस्ती सिर्फ प्रोफेशनल रिश्ते तक सीमित नहीं है। हम दोनों निजी तौर पर भी अच्छे दोस्त हैं। हालांकि, दोस्ती होने के बावजूद काम के मामले में हम दोनों एक-दूसरे पर अपनी बात थोपते नहीं हैं। यही चीज हमारे रिश्ते को मजबूत बनाती है। आतिश को कभी लगता है कि कोई किरदार मेरे लिए सही है, लेकिन मैं खुद उस रोल को करने में सहज नहीं हूं, तो मैं बिना झिझक अपनी बात बता देता हूं।

Aatish Kapadia And Deven Bhojani
38वें दिन हनुमान अंश ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर तहलका, वर्ल्डवाइड कमाई 268 करोड़ पार

पांच परिवारों की कहानी है चुंबक

चुंबक की बात करें तो यह एक कॉमेडी-ड्रामा सीरीज है, जिसे आतिश कपाड़िया और जमनादास मजेठिया ने बनाया है। इसकी कहानी मुंबई की एक रो-हाउस कॉलोनी में रहने वाले पांच परिवारों के आसपास घूमती है। यहां पड़ोसी एक-दूसरे की निजी जिंदगी में खूब दखल देते हैं। किसी के घर में क्या चल रहा है, किसका रिश्ता कैसा है और किसकी शादी में क्या परेशानी है, सभी को सब पता होता है।

कहानी के केंद्र में रजनी और कुकू मर्चेंट हैं, जिनका किरदार नीना गुप्ता और देवेन भोजानी ने निभाया है। दोनों की शादी मुश्किल दौर से गुजर रही है और रजनी तलाक के बारे में सोच रही है। उनकी निजी परेशानी जल्द ही पड़ोसियों की चर्चा का मुद्दा बन जाती है। इसके बाद बिना मांगी सलाह, गलतफहमियां और दूसरों के रिश्तों में दखल देने का सिलसिला शुरू होता है।

शो में अर्जुन बिजलानी और हेली शाह मिकी और ट्विंकल ओबेरॉय के किरदार में हैं। यह कपल अपनी जिंदगी और थोड़ी प्राइवेसी चाहता है, लेकिन कॉलोनी के पड़ोसी उन्हें चैन से रहने नहीं देते।

सुमित व्यास और मानसी पारेख आदित्य और प्रियंका खन्ना के किरदार में हैं, जिनके रिश्ते के पीछे भी कई ऐसी बातें हैं जो बाहर से दिखाई नहीं देतीं। इसके अलावा डेलनाज ईरानी, अनंत वी. जोशी और अमायरा दस्तूर तारापोरवाला परिवार का हिस्सा हैं, जबकि सुमित राघवन और संदीपा धर धर्मेंद्र और किरण केजरीवाल के किरदार में नजर आते हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com