'कल्कि 2' की शूटिंग के लिए सेट पर लौटने वाली हैं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने दिया बड़ा हिंट

दीपिका पादुकोण के जन्मदिन के मौके पर वैजयंती मूवीज़ ने एक्ट्रेस के फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। मेकर्स ने खास वीडियो शेयर किया है, 'कल्कि 2' में सुमति के जल्द लौटने की खबर दी है।
Deepika Padukone will soon start shooting for Kalki 2
दीपिका पादुकोण जल्द शुरू करेंगी कल्कि 2 की शूटिंग
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: दीपिका पादुकोण का 'कल्कि 2898 एडी' में सुमति के रूप में परफॉर्मेंस बेहद शानदार रहा। उन्होंने हर इमोशन को गहरे और सही तरीके से दिखाया। उनके सीन्स फिल्म के सबसे बेहतरीन हिस्से थे, जो दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए। ऐसे में, दीपिका के जन्मदिन के मौके पर 'कल्की 2898 एडी' के मेकर्स ने एक दिल छू लेने वाला संदेश साझा किया। उन्होंने फिल्म में दीपिका के कमाल के योगदान के लिए उनका धन्यवाद किया और शूट के दौरान के कुछ खास बिहाइंड द सीन के पल भी दिखाए। इसके साथ ही, मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए बताया कि दीपिका जल्द ही 'कल्कि 2' की शूटिंग के लिए सेट पर लौटने वाली हैं, जिससे दर्शकों के बीच फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर नए तरह के उत्साह का माहौल बन गया है।

सुमति का फायर इंटरवल सीन सच में साल का सबसे यादगार पल बन गया और वो पूरी तरह से गेम ऑफ थ्रोन्स जैसा नजर आ रहा था। ये भी पहली बार था जब दीपिका ने एक माँ का किरदार निभाया, जो असल में वो खुद हैं। जैसा कि नाग अश्विन पहले कह चुके थे, दीपिका के बिना 'कल्कि' बनना मुश्किल था क्योंकि वह कहानी का अहम हिस्सा हैं। अब हम बस शूटिंग शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

मेकर्स ने लिखा है, "हमारी सम-80, खूबसूरत @deepikapadukone को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपने वाकई #Kalki2898AD में जादू ला दिया है। आपका साल भी उतना ही शानदार हो जितनी की आप हैं!

जो बर्थडे वीडियो मेकर्स ने रिलीज किया है, उसमें दीपिका पादुकोण के फिल्म के अलग-अलग बिहाइंड द सीन्स के दिलचस्प पलों को दिखाया गया है। इस वीडियो में सुमति के किरदार में दीपिका के ट्रांसफॉर्मेशन को दिखाया गया है, जिससे फैंस को उनकी शानदार जर्नी की झलक देखने मिली है।

नाग अश्विन द्वारा डायरेक्टेड और वैजयंती मूवीज़ द्वारा प्रोड्यूस्ड कल्कि 2898 एडी में अमिताभ बच्चन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी लीड रोल्स में हैं। इसने दुनिया भर में 1200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।

Navbharat Live
navbharatlive.com