Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 25 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दीपिका पादुकोण दोबारा बनने वाली हैं मां, रणवीर-दीपिका के घर फिर गूंजेगी किलकारी, खुद दी जानकारी

Deepika Padukone: बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण दोबारा प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ दूसरे बच्चे की खुशखबरी साझा की है। रणवीर और दीपिका के घर एक बार फिर खुशियां आने वाली हैं।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Apr 19, 2026 | 11:13 AM

दीपिका पादुकोण दोबारा बनने वाली हैं मां (Image- Social Media)

Follow Us
Follow Us:

Deepika Padukone Pregnancy: दीपिका पादुकोण एक बार फिर मां बनने वाली हैं। उन्होंने दोबारा प्रेग्नेंट होने की खबर खुद सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के घर एक बार फिर खुशियां आने वाली हैं और वे अपने दूसरे बच्चे का स्वागत कर सकते हैं। जैसे ही यह खबर सामने आई, फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयां देना शुरू कर दिया।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर खुशखबरी साझा की है। उन्होंने एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनकी बेटी दुआ हाथ में प्रेग्नेंसी टेस्ट पकड़े हुए नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ कपल ने “नज़र ना लगे” वाली इमोजी के कैप्शन के साथ इसे शेयर किया।

जैसे ही यह तस्वीर सोशल मीडिया पर आई, फैंस ने बधाइयों का तांता लगाना शुरू कर दिया। दीपिका और रणवीर सिंह के फैंस और सिलेब्रिटीज़ भी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं और इस खूबसूरत खबर पर खुशी जाहिर कर रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

दीपिका पादुकोण ने आज सुबह अपने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट शेयर किया, जिसमें उनकी प्यारी बेटी दुआ की झलक दिखाई दी। इस तस्वीर में दुआ हाथ में एक प्रेग्नेंसी किट थामे हुए नजर आ रही हैं, और रिपोर्ट पॉजिटिव दिखाई दे रही है।

यह पोस्ट देखकर फैंस का ध्यान सीधे प्रेग्नेंसी किट पर चला गया, और ज्यादातर लोगों का मानना है कि दीपिका पादुकोण दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं और उन्होंने इस खास अंदाज में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। हालांकि, दीपिका ने अपनी पोस्ट में कैप्शन के तौर पर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया, बस दो ईविल आई इमोजी के साथ पोस्ट को साझा किया है, जिससे रहस्य और उत्सुकता और बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें- 14-14 घंटे काम और नो लंच ब्रेक, Archana Puran Singh ने इंडस्ट्री के कामकाज पर उठाए सवाल, बताई सच्चाई

फैंस दे रहे बधाई

दीपिका पादुकोण की पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है। कमेंट सेक्शन में फैंस लगातार उन्हें और रणवीर सिंह को बधाइयां दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि “बेबी दुआ को सिबलिंग मिलने वाला है,” जबकि दूसरे ने कहा, “दुआ अब बड़ी बहन बनने वाली हैं।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “सेकंड बेबी आ रहा है।” पोस्ट पर फैंस की एक्साइटमेंट और खुशी साफ देखी जा रही है। सभी लोग कपल को ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं और इस खबर को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

Deepika padukone pregnant again second baby announcement ranveer singh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 19, 2026 | 10:45 AM

Topics:  

  • Deepika Padukone
  • Ranveer Singh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.