‘ब्रह्मास्त्र 2’ में दीपिका पादुकोण की एंट्री पर आया नया अपडेट, एक्ट्रेस की टीम ने साफ कर दी बात

Ranbir Kapoor Brahmastra 2 Cast: फिल्म 'ब्रह्मास्त्र 2' में दीपिका पादुकोण के शामिल होने की खबरों पर अब ब्रेक लग गया है। एक्ट्रेस की टीम ने ऑफिशियली बयान देकर इन अफवाहों को पूरी तरह नकार दिया है।
Brahmastra 2 Cast
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Deepika Padukone Brahmastra 2: फिल्म 'ब्रह्मास्त्र 2' को लेकर चल रही तमाम अटकलों के बीच अब एक बड़ा बयान सामने आया है। बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा था कि बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2' का हिस्सा बनने जा रही हैं। इस खबर के सामने आते ही दीपिका के फैंस के बीच भारी उत्साह देखा जा रहा था। हालांकि, अब खुद दीपिका की ऑफिशियल टीम ने सामने आकर इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है और अपना पक्ष सामने रख दिया है। टीम के इस आधिकारिक खुलासे के बाद फिल्म से जुड़े नए समीकरण साफ हो गए हैं। दर्शकों को उम्मीद थी कि पर्दे पर एक बार फिर यह जोड़ी बड़ा कमाल दिखाएगी। मगर अब स्थिति पूरी तरह साफ हो चुकी है।

अटकलों पर लगा विराम आधिकारिक टीम का बयान

दीपिका पादुकोण की टीम ने सोशल मीडिया में चल रही इन सभी खबरों को सिरे से नकार दिया है। खबरों के अनुसार, दीपिका के प्रवक्ता ने साफ तौर पर कहा कि दीपिका इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने इन खबरों को पूरी तरह से बेबुनियाद और असत्य बताया है। टीम के इस स्पष्टीकरण के बाद उन सभी दावों पर विराम लग गया है, जिनमें कहा जा रहा था कि दीपिका फिल्म में किसी स्पेशल एंट्री में दिखाई देंगी।

साल 2027 से शुरू होगी नई शूटिंग

'ब्रह्मास्त्र' का पहला भाग साल 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था, जिसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म में रणबीर ने शिवा का किरदार निभाया था। अब दर्शकों को इसके दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार है। फिलहाल रणबीर कपूर निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण पार्ट 2' की शूटिंग में बिजी हैं। इस प्रोजेक्ट के जनवरी 2027 तक पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके फौरन बाद ही साल 2027 में 'ब्रह्मास्त्र 2' की शूटिंग शुरू की जाएगी।

Brahmastra 2 Cast
कपूर खानदान का वो बेटा जो नहीं बन सका बड़ा स्टार, राजीव कपूर की जिंदगी में क्यों आए इतने उतार-चढ़ाव?

आने वाली फिल्में और जीवन का नया अध्याय

पर्सनल लाइफ की बात करें तो दीपिका पादुकोण इस समय अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के दौर से गुजर रही हैं। उनके घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। इस वजह से वह अपने काम और व्यक्तिगत जीवन के बीच बेलेंस बनाकर चल रही हैं।

आने वाले समय में दर्शकों को उनकी कई बेहतरीन फिल्में देखने को मिलेंगी। वह जल्द ही अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म 'राका' में अहम भूमिका निभाती हुई दिखेंगी। इसके अलावा वह शाहरुख खान के साथ फिल्म 'किंग' में भी नजर आने वाली हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com