-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Cky Kaushal Movie Chhaava To Be Special Screened In Parliament Pm Modi And Union Ministers To Watch
Chhaava की संसद में होगी स्पेशल स्क्रीनिंग, PM मोदी समेत कई दिग्गज देखेंगे विक्की कौशल की ऐतिहासिक फिल्म
- Written By: स्नेहा मौर्या
विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर रही है। इसी बीच फिल्म को लेकर एक अपडेट सामने आया है। छावा की संसद में स्क्रीनिंग होगी। जिसमें पीएम मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्री इस ऐतिहासिक फिल्म को देखेंगे।

छावा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: साल 2025 की शुरुआत में ही कई फिल्में रिलीज हुईं। लेकिन कुछ फिल्में हिट रहीं, तो कुछ फ्लॉप हो गईं। हालांकि, सुपरहिट फिल्म में ‘छावा’ ने अपनी जगह अब तक बनाई है और फिल्म रिलीज हुए 39 दिन हो रहे हैं, इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। इस बीच अब फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
दरअसल, अब विक्की कौशल स्टारर ऐतिहासिक फिल्म छावा की संसद में स्क्रीनिंग होने वाली है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजनीति जगत के कई दिग्गज नेता संसद में शामिल होकर छावा देखेंगे।
संसद में होगी छावा की स्क्रीनिंग
रिपोर्ट के मुताबिक, संसद इस गुरुवार को बालयोगी ऑडिटोरियम में ऐतिहासिक फिल्म छावा की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और संसद सदस्यों के शामिल होने की उम्मीद है। यही नहीं, संभाजी महाराज की भूमिका निभाने वाले अभिनेता विक्की कौशल समेत फिल्म की पूरी स्टार कास्ट और क्रू के भी मौजूद रहने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
Alliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Alpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
हालांकि, कुछ दिन पहले पीएम मोदी ने छावा मूवी की तारीफ की थी। दिल्ली में 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन के दौरान उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र और मुंबई ने मराठी और हिंदी सिनेमा दोनों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। इन दिनों छावा पूरे देश में धूम मचा रही है जिसके बाद विक्की कौशल खुशी से गदगद हो गए थे।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इस दिन रिलीज हुई थी फिल्म
14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई लक्ष्मण उतेकर की फिल्म छावा इस वक्त घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ दुनियाभर में धमाल मचा रही है। टॉप 5 हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म की लिस्ट में शुमार छावा ने सिर्फ भारत में 582 करोड़ रुपये के करीब कारोबार कर लिया है और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 775 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।
फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें, तो मराठा साम्राज्य के महान शासक छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार विक्की कौशल ने निभाया है। रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और दिव्या दत्त जैसे कई कलाकार अहम भूमिका में हैं। दिनेश विजान ने फिल्म का निर्माण किया है।
Cky kaushal movie chhaava to be special screened in parliament pm modi and union ministers to watch
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra Weather: आज रेड अलर्ट पर मुंबई और कोंकण, पुणे समेत इन जिलों में अतिवृष्टि की चेतावनी
Jul 03, 2026 | 05:55 AMWhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













