CINTAA Re-Election Result: 360 वोटों के साथ उपासना सिंह आगे, साहिला चड्ढा 357 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर

CINTAA Election Result 2026: सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन यानी सिंटा के रि-इलेक्शन का रिजल्ट आ गया है, जिसमें उपासना सिंह और साहिला चड्ढा ने सबसे ज्यादा वोट हासिल करके बढ़त बनाई है।
CINTAA Re-Election Result
उपासना सिंह और साहिला चड्ढा(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

CINTAA Voting Result: जगत की प्रमुख संस्था सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन यानी सिंटा के फेमस रि-इलेक्शन का रिजल्ट बीते शनिवार की मतगणना के बाद जारी कर दिए गए हैं। लंबे समय से चल रहे आंतरिक विवादों और कानूनी प्रक्रियाओं के बाद हुए इस चुनाव में कई जाने-माने चेहरों ने जीत दर्ज की है। मतों की गिनती पूरी होने के बाद एक्ट्रेस उपासना सिंह और साहिला चड्ढा सबसे अधिक वोट हासिल करने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट में टॉप पर रही हैं।

वोटों की गिनती में उपासना सिंह और साहिला चड्ढा आगे

  • उपासना सिंह को 360 वोट

  • साहिला चड्ढा को 357 वोट

  • विकास वर्मा को 349 वोट

  • दीपक पराशर को 348 वोट

  • कुनीका सदानंद को 312 वोट

  • वर्षा उसगांवकर शर्मा को 306

  • नगमा मोरारजी को 290 वोट

  • निमई बाली को 266 वोट

  • अर्जुन उर्फ फिरोज खान को 250 वोट

  • आसमानी ताही को 237 वोट

  • शहजाद खान को 234 वोट

रिजल्ट के बाद दिग्गज कलाकारों ने जताया सबका आभार

रिजल्ट सामने आने के बाद एक्टर दीपक पराशर ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वे इतनी शानदार जीत से बेहद अचंभित हैं और अब पूरी निष्ठा से सिंटा सदस्यों के हित में कार्य करना चाहते हैं। वहीं कुनीका सदानंद ने भी उन 571 सदस्यों का विशेष धन्यवाद किया जिन्होंने वोट में भाग लेकर सिंटा एसोसिएशन में अपना विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि जीत के बाद अब उनके ऊपर अपनी काबिलियत और भरोसे को साबित करने की बड़ी जिम्मेदारी आ गई है।

CINTAA Re-Election Result
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे-माही ने कनिका के अंदाज की उतारी नकल, सलमान खान का ऐसा रहा रिएक्शन

किस वजह से कराने पड़े सिंटा के ये दोबारा चुनाव

यह रि-इलेक्शन उस विवाद के बाद हुआ जब 21 सदस्यीय कार्यकारी समिति के 11 सदस्यों ने संस्था में तानाशाही रवैये का आरोप लगाते हुए अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने नए सिरे से चुनाव कराने के निर्देश दिए थे।

चुनाव को रोकने के लिए कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया गया था, लेकिन कोर्ट ने इस पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। चुनाव प्रक्रिया से पहले पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरे जैसी दिग्गज एक्ट्रेस ने सदस्यों के डेटा तक पहुंच और गोपनीयता को लेकर सवाल उठाए थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com