- Hindi News »
- Entertainment »
- Cinema Hall Collapsed In Peshawar Pakistan Film Culture On Verge Of Ending
पेशावर में एक और सिनेमा हॉल ढहा, खत्म होने के कगार पर पाकिस्तान का फिल्म कल्चर
पेशावर का ऐतिहासिक अरशद सिनेमा हॉल आर्थिक घाटे के चलते ढहा दिया गया, जो पाकिस्तान के डूबते फिल्म कल्चर का प्रतीक बन गया है। 1984 में बना यह हॉल कभी हजारों दर्शकों को आकर्षित करता था।
- Written By: सोनाली झा

पेशावर में एक और सिनेमा हॉल ढहा
Pakistan Film Culture: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर, जिसे कभी सांस्कृतिक और सिनेमाई गतिविधियों का गढ़ माना जाता था, अब सिनेमा संस्कृति के अंतिम दौर से गुजर रहा है। हाल ही में अरशद सिनेमा हॉल को गिराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह सिनेमाघर 1984 में बनाया गया था और अब आर्थिक नुकसान झेलने के बाद मालिक ने इसे गिराने का फैसला किया है।
अरशद खान द्वारा स्थापित इस सिनेमा हॉल ने पेशावर में एक दौर में स्थानीय और मुख्यधारा की फिल्मों को देखने वाले हजारों दर्शकों को आकर्षित किया था। लेकिन अब, 41 वर्षों बाद, यह हॉल भी इतिहास का हिस्सा बन रहा है। मालिक अरशद खान ने पीटीआई से कहा कि अब और घाटा बर्दाश्त नहीं कर सकता। आखिरी फिल्म ईद-उल-अजहा के मौके पर दिखाई गई थी, उसके बाद दर्शकों की संख्या लगभग शून्य हो गई।
इस सिनेमा में सालों से प्रोजेक्टर ऑपरेटर रहे मोहम्मद यूसुफ का कहना है कि 80 लाख रुपये की लागत से बने इस सिनेमाघर की कमाई मुश्किल से 20 लाख तक पहुंच पाई। मैं 40 सालों से यहां काम कर रहा हूं। अब प्रोजेक्टर निकालते वक्त जो खालीपन महसूस हो रहा है, वह शब्दों में नहीं बताया जा सकता। अब पेशावर में सिर्फ तीन सिनेमाघर बचे हैं और वो भी केवल त्योहारों जैसे ईद तक ही संचालन में रहते हैं। इससे पहले मार्च और जून में दो अन्य सिनेमाघर नाज सिनेमा और पिक्चर हाउस भी गिरा दिए गए। ये सभी कभी विभाजन से पहले दो सिख व्यापारियों द्वारा बनाए गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
Drishyam 3 Collection: मोहनलाल की दृश्यम 3 का दुनियाभर में धमाका, पहले दिन ही बनाई बड़ी रिकॉर्ड लिस्ट में जगह
ऐश्वर्या राय को हराकर मिस इंडिया बनीं Sushmita Sen, 32 साल बाद याद किया जिंदगी का खास पल
Arijit Singh Retirement: अरिजीत की रिटायरमेंट खबर सुन हैरान रह गए आमिर खान, बोले- हम लोग आएं या नहीं?
Bandar Trailer Out: एक राइट स्वाइप ने बॉबी देओल की जिंदगी को बनाया नरक, झूठे आरोप की कहानी ने बढ़ाया सस्पेंस
पेशावर में सिनेमाघरों की गिरावट केवल व्यावसायिक असफलता का मामला नहीं है। यह सांस्कृतिक क्षरण का भी प्रतीक है। सिनेमा हॉल्स की जगह अब हॉस्पिटल और मॉल्स बनते जा रहे हैं। अरशद सिनेमा के मैनेजर तैय्यब खान कहते हैं कि आज सोशल मीडिया और OTT जैसे विकल्पों के कारण युवाओं की प्राथमिकता बदल गई है। सिनेमाघर उनके मनोरंजन का जरिया नहीं रहे।
ये भी पढ़ें- जब करिश्मा कपूर के नीली आंखों ने जीत लिया था दादा राज कपूर का दिल, जानें किस्सा
लेकिन यह बदलाव सिर्फ तकनीक या रुचियों के कारण नहीं हुआ। आतंकवाद और असुरक्षा ने भी सिनेमा संस्कृति को भारी चोट पहुंचाई। कुछ वर्षों पहले, सिनेमाघरों पर बम हमले किए गए, जिससे दर्शकों में भय बैठ गया। पश्तो लेखक अबासीन यूसुफजई और लेखक हाजी असलम खान दोनों का मानना है कि सिनेमा हॉल का बंद होना पश्तो भाषा और उसकी लोकसंस्कृति के लिए भी एक बड़ा नुकसान है। कभी खैबर पख्तूनख्वा के शहरों और आदिवासी इलाकों में 40 से ज्यादा सिनेमाघर हुआ करते थे, लेकिन अब उनमें से अधिकांश खत्म हो चुके हैं।
Cinema hall collapsed in peshawar pakistan film culture on verge of ending
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सगे बेटे की शादी से डोनाल्ड ट्रंप ने मुंह फेरा! ईरान को बताया जिम्मेदार,बोले- बारात संभालू या युद्ध
May 22, 2026 | 11:19 AMनागपुर: सोशल मीडिया पर छाया ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड, बेरोजगारी व पेपर लीक के खिलाफ युवाओं का डिजिटल आंदोलन
May 22, 2026 | 11:15 AMSewri Worli Elevated Road Project पर बीएमसी सख्त, एमएमआरडीए से मांगी 1.39 करोड़ की पेनाल्टी
May 22, 2026 | 11:15 AMED Raid: कोलकाता में ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, पूर्व डीसीपी के घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे अधिकारी
May 22, 2026 | 11:13 AMPWD Review Meeting:भोपाल और इंदौर-उज्जैन मेट्रोपॉलिटन नई सड़कों से होगा समृद्ध ,सीएम मोहन ने की समीक्षा
May 22, 2026 | 11:08 AMभोजशाला पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद आज पहला शुक्रवार, हिंदू समाज करेगा हवन-पूजन और महाआरती, पुलिस बल तैनात
May 22, 2026 | 11:06 AMMumbai Metro 3 Project को रफ्तार, आरे और धारावी में बनेगा 419 करोड़ का मेट्रो भवन
May 22, 2026 | 11:02 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM
UP में पेट्रोल पंपों पर मची तबाही, रातभर मच्छरदानी लगाकर लाइनों में सो रहे किसान, सरकार पर लगाया आरोप-VIDEO
May 21, 2026 | 01:39 PM
राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान से गरमाई सियासत, वक्फ बोर्ड और महबूबा मुफ्ती आमने-सामने
May 21, 2026 | 01:23 PM
PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM














