Children's Day 2026: बच्चों के चेहरे पर हंसी ले आएंगे बॉलीवुड के ये 5 सुपरहिट गाने, प्लेलिस्ट में करें शामिल

Children's Day Bollywood Songs: बाल दिवस बच्चों के लिए खुशियां, मस्ती लेकर आता है। हर साल 14 नवंबर को चिल्ड्रेन्स डे मनाया जाता है। यह दिन देश के पहले पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के लिए खास है।
Children's Day 2026
फिल्म 'तारे जमीन पर'(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • 14 नवंबर को देशभर में मनाया जाता है चिल्ड्रेन्स डे।

  • लकड़ी की काठी बच्चों के पसंदीदा एवरग्रीन गानों में शामिल है।

  • तारे जमीन पर का बम बम बोले बढ़ाएगा बच्चों का उत्साह।

  • इन 5 बॉलीवुड गानों से बनाएं चिल्ड्रेन्स डे की खास प्लेलिस्ट।

लकड़ी की काठी

बॉलीवुड फिल्म मासूम का यह एवरग्रीन सॉन्ग लकड़ी की काठी आज भी बच्चों की पहली पसंद है। इसकी मजेदार धुन और प्यारे बोल चिल्ड्रेन्स डे की मस्ती को चार गुना कर देते हैं।

बम बम बोले

आमिर खान की फिल्म तारे जमीन पर का यह गाना बम बम बोले बच्चों के उत्साह और शरारतों को खूबसूरती से दिखाता है। इसकी धुन पर बच्चे खुद को नाचने से रोक नहीं पाएंगे।

नन्हा मुन्ना राही हूं

फिल्म सन ऑफ इंडिया का यह फेमस सॉन्ग नन्हा मुन्ना राही हूं बच्चों में देशभक्ति और आत्मविश्वास का जज्बा जगाता है। चिल्ड्रेन्स डे के स्कूल प्रोग्राम के लिए यह शानदार ऑपशन है।

Children's Day 2026
10 रुपये से शुरू हुआ सफर, दिलीप कुमार से शाहरुख खान तक के साथ पर्दे पर दिखीं कामिनी कौशल

हम भी अगर बच्चे होते

फिल्म दूर की आवाज का यह खूबसूरत सॉन्ग हम भी अगर बच्चे होते बचपन की मासूमियत और खुशियों को बयां करता है। इसे सुनकर बड़े भी अपने बचपन की यादों को ताजा कर देंगे।

बच्चें तुम तकदीर हो

फिल्म दोस्ती का यह इमोशनल और प्रेरणादायक सॉन्ग बच्चें तुम तकदीर हो बच्चों के जरूरत को खूबसूरती से दर्शाता है। चिल्ड्रेन्स डे पर बच्चों को समर्पित इस गाने को प्लेलिस्ट में जरूर शामिल करें।