Lock Upp 2 Controversy: 'तुझे कुत्तों की तरह मारती…' लॉक अप 2' में श्रेया और आकांक्षा के बीच छिड़ी जुबानी जंग

Shreya Kalra Akanksha Chaudhary Fight Lock Upp 2: लॉक अप 2 में आकांक्षा चौधरी और श्रेया कालरा के बीच बेहद हिंसक बहस हुई है। इस दौरान आकांक्षा ने श्रेया को जान से मारने की धमकी तक दे डाली।
Lock Upp 2 Controversy
श्रेया कालरा और आकांक्षा चौधरी (फाइल फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Akanksha Chaudhary Lock Upp 2 Controversy: फेमस रियलिटी शो लॉक अप 2 इन दिनों अपने विवादों और कंटेस्टेंट्स के बीच के तनाव के कारण हर जगह छाया हुआ है। लॉक अप 2 के अंदर हर बीतते दिन के साथ माहौल बदल रहा हैं और आपसी कड़वाहट नए लेवल पर पहुंच रही है। हाल ही में इस जेलनुमा घर के अंदर 2 महिला कंटेस्टेंट्स के बीच एक ऐसा भयानक रूप देखने को मिला, जिसने दर्शकों को हैरान कर दिया है। शो में एक टास्क के दौरान शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि गाली-गलौज और गंभीर धमकियों तक पहुंच गया। इस तीखी झड़प ने घर के बाकी सदस्यों को भी सन्न कर दिया है।

दरअसल इस पूरे विवाद की शुरुआत एक टास्क के दौरान हुई जब खेल-खेल में श्रेया कालरा का हाथ आकांक्षा चौधरी को लग गया। इस दुर्घटनावश लगी चोट की वजह से आकांक्षा की नाक पर हल्की सी खरोंच आ गई। उसके बाद इस मामूली सी बात पर आकांक्षा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने अपना आपा पूरी तरह से खो दिया और श्रेया पर बुरी तरह चिल्लाने लगीं। गुस्से में आगबबूला होकर उन्होंने श्रेया को बेहद आपत्तिजनक शब्द भी कह डाले। आकांक्षा ने यहां तक कह दिया कि अगर वह इस शो से बाहर होतीं, तो श्रेया को कुत्तों की तरह मारतीं।

बंद कमरे में आकांक्षा ने पार की मर्यादा

शारीरिक हिंसा की बात कहने के बाद भी आकांक्षा का गुस्सा शांत नहीं हुआ। कुछ समय बीत जाने के बाद जब आकांक्षा चौधरी और श्रेया कालरा दोबारा आमने-सामने आईं, तो माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया। उस समय आकांक्षा दूसरे कंटेस्टेंट योगेश रावत के साथ बैठी हुई थीं और श्रेया भी वहीं आसपास मौजूद थीं।

श्रेया को देखते ही आकांक्षा फिर से भड़क उठीं और उन्होंने मर्यादा की सारी सीमाएं पार करते हुए, उन्होंने श्रेया को सीधे तौर पर जान से मारने की धमकी दे डाली। आकांक्षा ने कहा कि वह सिर्फ एक कॉन्ट्रैक्ट की वजह से खुद को रोक रही हैं, नहीं तो आज श्रेया यहां जिंदा खड़ी नहीं होतीं।

 किश्वर मर्चेंट ने भी लगाई जोरदार क्लास

इस घटना का वीडियो जैसे ही सामने आया उसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स आकांक्षा को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं और उन्हें शो की सबसे जहरीली कंटेस्टेंट बता रहे हैं। कई लोग तो मेकर्स से उन्हें तुरंत 'लॉक अप 2' से बाहर निकालने की मांग भी कर रहे हैं।

इसी बीच जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने भी एक वीडियो जारी कर आकांक्षा चौधरी के रवैये पर भारी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि कोई इस महिला का मुंह बंद कराए क्योंकि वह बहुत ज्यादा चिल्लाती है और बदतमीज है। छोटी सी खरोंच पर इतना बड़ा ड्रामा करना बिल्कुल गलत है।

Navbharat Live
navbharatlive.com