कौन हैं चार्ली चौहान? ‘रोडीज’ से ‘कैसी ये यारियां’ तक ऐसा रहा सफर, अब बनीं रामनदीप की दुल्हन

Charlie Chauhan Biography: भारतीय क्रिकेटर रमनदीप सिंह और टीवी एक्ट्रेस चार्ली चौहान ने गुरुद्वारे में एक सादे समारोह के दौरान शादी रचा ली है। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही है
Charlie Chauhan Ramandeep Singh wedding
रमनदीप सिंह और चार्ली चौहान(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Charlie Chauhan Ramandeep Singh Wedding: शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर रमनदीप सिंह और टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस चार्ली चौहान शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने बेहद गोपनीय तरीके से एक सादे गुरुद्वारा समारोह में आनंद कारज की रस्में पूरी कीं। अब तक अपने रिश्ते को दुनिया की नजरों से छिपाकर रखने वाले इस जोड़े ने अचानक शादी की तस्वीरें शेयर कर अपने फैंस को सुखद आश्चर्य में डाल दिया है।

रमनदीप सिंह और चार्ली चौहान की शादी सिख रीति-रिवाज के अनुसार एक पवित्र गुरुद्वारे में संपन्न हुई। इस निजी समारोह को बेहद सीमित रखा गया था, जिसमें केवल दोनों परिवारों के सदस्य और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शरीक हुए। शादी का माहौल पूरी तरह से पारंपरिक और सादगी से भरा हुआ था। दोनों ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष फेरे लेकर एक-दूसरे का जीवनभर साथ निभाने का कसम खाई। अचानक सामने आई इस शादी की खबर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह बने शादी के खास बाराती

इस शादी में खेल जगत से जुड़े कई फेमस चेहरे भी गवाह बने। भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह खास तौर पर इस शादी में बाराती बनकर पहुंचे और दूल्हे के साथ खुशी मनाते दिखे।

इसके अलावा आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से नवविवाहित जोड़े की तस्वीरें शेयर कर उन्हें जीवन के इस नए सफर की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

Charlie Chauhan Ramandeep Singh wedding
मलाइका के बाद अर्जुन कपूर को मिला नया प्यार? दुबई की हसीना संग बढ़ी नजदीकियों की खबरें

रोडीज से लेकर आईपीएल तक का दिलचस्प सफर

बता दें कि चार्ली चौहान ने अपने करियर की शुरुआत पॉपुलर रियलिटी शो रोडीज से की थी। इसके बाद उन्हें ‘कैसी ये यारियां’ धारावाहिक से घर-घर में पहचान मिली। वह ‘नच बलिए’ जैसे पॉपुलर डांस शो का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

दूसरी तरफ रमनदीप सिंह घरेलू क्रिकेट में पंजाब का प्रतिनिधित्व करते हैं और आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के मुख्य ऑलराउंडर के रूप में खेलते हैं। लंबे समय तक अपने रिश्ते को छुपाकर रखने के बाद इस खूबसूरत जोड़ी ने आखिरकार अपने प्यार को शादी का नाम दे दिया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com