-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Boney Kapoor Is Heartbroken By Mother Nirmal Kapoor Passes Away Shared Emotional Post On Social Media
‘हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी’, मां निर्मल कपूर के निधन से Boney Kapoor को लगा गहरा सदमा, शेयर किया इमोशनल पोस्ट
- Written By: स्नेहा मौर्या
बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्माता बोनी कपूर मां निर्मल कपूर के निधन से टूट गए हैं। बीते दिन उनकी मां ने 90 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। ऐसे में बोनी ने उनकी याद में अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है।

बोनी कपूर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर, अभिनेता अनिल कपूर और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर ने शुक्रवार, 2 मई 2025 को दुनिया से अलविदा कह दिया है। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में 90 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनके निधन से कपूर परिवार शोक में डूबा हुआ है।
मालूम हो, बोनी कपूर अपनी मां के बेहद करीब थे और मां के निधन से फिल्ममेकर टूट गए हैं। ऐसे में उन्होंने शनिवार को अपने सोशल मीडिया पर इमोशनल नोट शेयर कर अपनी मां को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
दरअसल, बोनी कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि “2 मई, 2025 को हमारे प्यारे परिवार के बीच मां ने शांति से अपनी अंतिम सांस ली। उन्होंने एक पूर्ण और खुशहाल जीवन जिया। वह अपने पीछे चार समर्पित बच्चे, प्यारी बहुएं, एक देखभाल करने वाला दामाद, 11 पोते-पोतियां, चार परपोते-परपोतियां और जीवन भर की अनमोल यादें छोड़ गई हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
‘देख ले! इंडिया’ में दिखी ब्लाइंड महिला क्रिकेटर्स की महागाथा, राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने जज्बे को किया सलाम
विजय के फैंस के लिए बड़ी खबर, ‘जन नायगन’ की रिलीज डेट को लेकर नया दावा, जल्द खत्म हो सकता है इंतजार
अजय देवगन की ‘धमाल 4’ को मिल रहा शानदार एडवांस बुकिंग रिस्पॉन्स, जानें पहले दिन की संभावित कमाई का अनुमान
टॉक्सिक के तबाही गाने के बाद चर्चा में यश और कियारा आडवाणी, जानिए फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने कितनी फीस ली
बोनी कपूर ने मां के लिए शेयर किया पोस्ट
उन्होंने आगे लिखा कि “उनका असीम प्रेम और स्नेह उन सभी को छू गया जो कभी उनके संपर्क में आए। वह हमारे दिलों में हमेशा जीवित रहेंगी और उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।” इस भावनात्मक पोस्ट के अंत में उन्होंने पूरे परिवार की ओर से मां को श्रद्धांजलि दी। इसमें बोनी, अनिल, रीना, संजय, सुनीता, संदीप, महीप, मोहित, अक्षय, सोनम, अर्जुन, रिया, हर्षवर्धन, अंशुला, जान्हवी, शायना, खू, अंशी, आनंद, आशिता, करण, थिया, वायु, ऐरा और युवान के नाम शामिल थे। इस पोस्ट के साथ बोनी कपूर ने सिर्फ कैप्शन में लिखा- “मां।”
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
आपको बता दें, निर्मल कपूर, दिवंगत फिल्म निर्माता सुरिंदर कपूर की पत्नी थीं और कपूर परिवार की मुखिया मानी जाती थीं। उनका स्वभाव बेहद सादगीपूर्ण था और अक्सर परिवार के फंक्शन या किसी भी इवेंट में उन्हें शामिल होते हुए देखा जाता था।
आज मुंबई के पवन हंस होगा अंतिम संस्कार
हालांकि, निर्मल कपूर के निधन की खबर सुनते ही रानी मुखर्जी, अनुपम खेर, जावेद अख्तर, राजकुमार संतोषी सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स कपूर परिवार को सांत्वना देने उनके घर पहुंचे। वहीं आज यानि 3 मई सुबह 11:30 बजे निर्मल कपूर का अंतिम संस्कार मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर किया जाएगा।
Boney kapoor is heartbroken by mother nirmal kapoor passes away shared emotional post on social media
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सागर के देवरी के सांदीपनि स्कूल में एडमिशन संकट! सैकड़ों छात्रों का भविष्य अधर में, आंदोलन की चेतावनी
Jul 09, 2026 | 08:11 PMPM मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा से भारत को बड़ा फायदा! रक्षा, ऊर्जा और यूरेनियम पर हुए अहम समझौते
Jul 09, 2026 | 08:01 PMपरिचित ही बन रहे हैं महिलाओं के दुश्मन… NCRB के आंकड़ों पर स्मृति ईरानी का बड़ा बयान, कही ये बात
Jul 09, 2026 | 07:53 PMकेंद्रीय मंत्री के बेटे को POCSO केस में बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने दी सशर्त जमानत
Jul 09, 2026 | 07:49 PMग्वालियर: एयरफोर्स अफसर की बेटी के स्कूल से गायब होने का सस्पेंस! टीचर को दिया गलत नंबर; हाईवे पर मिली बच्ची
Jul 09, 2026 | 07:47 PMसावन में इन 6 शुभ अवसरों पर करें शिवलिंग का जलाभिषेक, भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए नोट कर लें पूरी लिस्ट
Jul 09, 2026 | 07:40 PMMP कांग्रेस को बड़ा झटका: राकेश सिंह यादव भाजपा में हुए शामिल; हेमंत खंडेलवाल ने किया स्वागत
Jul 09, 2026 | 07:33 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














