Diwali 2026: शिल्पा शेट्टी से आलिया-रणबीर तक, घर पर दिवाली मनाना पसंद करते हैं ये 7 बॉलीवुड स्टार्स

Bollywood Diwali: बॉलीवुड के कई सितारे दिवाली पर भव्य पार्टियों के बजाय परिवार के साथ घर पर पूजा-पाठ और पारंपरिक अंदाज में त्योहार मनाना पसंद करते हैं। जाने अमिताभ और आलिया-रणबीर का दिवाली सेलिब्रेशन।
Bollywood Stars Celebrate Diwali At Home
बॉलीवुड के ये 7 सितारे घर पर मनाते हैं दिवाली(सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • बॉलीवुड के ये 7 सितारे घर पर मनाते हैं दिवाली

  • अमिताभ बच्चन के जलसा से मन्नत तक, घरों में होती है खास सजावट

  • सलमान, करीना से आलिया तक, परिवार संग मनाते हैं त्योहार

Bollywood Stars Celebrate Diwali At Home: दिवाली के त्योहार के दस्तक देने से पहले ही बॉलीवुड में जश्न का माहौल शुरू हो जाता है। हर साल कई फिल्म स्टार्स दिवाली के मौके पर शानदार पार्टियों और ग्लैमरस लुक्स को लेकर चर्चा में रहते हैं।

हालांकि बॉलीवुड में ऐसे भी कुछ स्टार्स है, जो दिवाली पार्टी मनाने की जगह अपने घर और परिवार के साथ दिवाली मनाना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं उन बॉलीवुड सितारों के बारे में, जो घर पर दिवाली सेलिब्रेट करना पसंद करते हैं।

अमिताभ बच्चन के जलसा में होती है पारंपरिक पूजा

अमिताभ बच्चन और उनका पूरा परिवार दिवाली को पारंपरिक अंदाज में मनाने के लिए जाना जाता है। मुंबई स्थित उनके बंगले जलसा में त्योहार के मौके पर खास सजावट की जाती है। परिवार के सदस्य साथ मिलकर माता महालक्ष्मी की पूजा करते हैं। इस दौरान घर आएं करीबियों और मेहमानों के लिए पारंपरिक पकवानों की भी व्यवस्था रहती है। बच्चन परिवार के लिए दिवाली परंपराओं और परिवार के साथ समय बिताने का खास अवसर होता है।

शाहरुख खान और गौरी खान का मन्नत में सेलिब्रेशन

शाहरुख खान और गौरी खान का घर मन्नत हर त्योहार पर रोशनी से जगमगाता नजर आता है। दिवाली के अवसर पर पूरा परिवार साथ मिलकर घर को दीयों और सजावट से खास बनाता है। इस दौरान लक्ष्मी पूजा भी की जाती है। हालांकि, शाहरुख खान के घर पर कई बार बॉलीवुड सितारों के लिए ग्रैंड दिवाली पार्टी का आयोजन भी हो चुका है।

परिवार के साथ दिवाली मनाते हैं सलमान खान

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान दिवाली जैसे त्योहारों को परिवार के साथ मनाना पसंद करते हैं। इस अवसर पर वह अपने माता-पिता सलीम खान और सलमा खान, भाइयों अरबाज और सोहेल खान तथा बहनों के साथ समय बिताते हैं। सलमान का दिवाली सेलिब्रेशन आमतौर पर पारिवारिक माहौल में होता है, जहां त्योहार की खुशियां अपनों के साथ साझा की जाती हैं।

शिल्पा शेट्टी के घर होती है खास सजावट

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को त्योहारों को पारंपरिक अंदाज में मनाना पसंद है। दिवाली के मौके पर वह अपने घर को खूबसूरत दीयों और सजावट से रोशन करती हैं। परिवार और दोस्तों के साथ पूजा-अर्चना के अलावा उनके सेलिब्रेशन में घर पर तैयार की गई मिठाइयां और खास पकवान भी शामिल रहते हैं।

Bollywood Stars Celebrate Diwali At Home
Indian Idol में पिता को याद कर इमोशनल हुए हिमेश रेशमिया, बोले- वही मेरे सबसे बड़े गुरु थे

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फैमिली दिवाली

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी त्योहारों को अपने घर पर ही परिवार के साथ मनाना पसंद करते हैं। दिवाली के मौके पर दोनों घर पर पूजा-पाठ का आयोजन करते हैं और अपने करीबियों के साथ समय बिताते हैं। उनके लिए यह त्योहार परिवार के साथ खुशियां साझा करने और पारंपरिक रीति-रिवाजों को निभाने का मौका होता है।

बच्चों के साथ दिवाली मनाते हैं करीना कपूर और सैफ अली खान

करीना कपूर और सैफ अली खान दिवाली का त्योहार अपने बच्चों तैमूर और जेह के साथ घर पर मनाना पसंद करते हैं। परिवार के साथ शांत और सुरक्षित माहौल में त्योहार मनाना उनके सेलिब्रेशन का खास हिस्सा है। दोनों बच्चों के साथ दिवाली की खुशियां साझा करते हैं और पारिवारिक समय को प्राथमिकता देते हैं।

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा का पारंपरिक अंदाज

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी दिवाली पर पारंपरिक अंदाज में तैयार होना और घर पर पूजा करना पसंद करते हैं। इस खास मौके पर परिवार के साथ दिवाली लंच और पूजा का आयोजन उनके सेलिब्रेशन को खास बनाता है।