Bollywood Spy Universe Films: बॉक्स ऑफिस पर स्पाई फिल्मों का जलवा, वॉर, टाइगर 3 और पठान ने बनाई टॉप 10 लिस्ट
Spy Thriller Collection: बॉलीवुड की स्पाई थ्रिलर फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग दर्ज की है। पठान 57 करोड़ के साथ पहले स्थान पर है, जबकि वॉर, टाइगर 3 और धुरंधर भी टॉप लिस्ट में शामिल हैं।
- Written By: सोनाली झा
बॉलीवुड स्पाई थ्रिलर मूवीज (फोटो-सोशल मीडिया)
Bollywood Spy Thriller Movies: बॉलीवुड में स्पाई थ्रिलर फिल्मों का क्रेज पिछले कुछ सालों में काफी बढ़ा है। हाई-ऑक्टेन एक्शन, इंटरनेशनल लोकेशन और दमदार स्टार कास्ट के कारण ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन करती हैं। अब जल्द ही स्पाई यूनिवर्स की नई फिल्म Alpha रिलीज होने वाली है, जिसमें आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है।
ऐसे में फिल्म की रिलीज से पहले यह जानना दिलचस्प है कि बॉलीवुड की स्पाई थ्रिलर फिल्मों ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया और इस लिस्ट में किन फिल्मों ने जगह बनाई। स्पाई थ्रिलर फिल्मों की ओपनिंग डे कमाई की लिस्ट में सबसे ऊपर पठान का नाम है। शाहरुख खान स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन करीब 57 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था। फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाए, बल्कि स्पाई यूनिवर्स की लोकप्रियता को भी नई ऊंचाई दी।
वॉर और टाइगर फ्रेंचाइज़ी का प्रदर्शन
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर वॉर है, जिसमें ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी नजर आई थी। फिल्म ने पहले दिन 53.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं इसके सीक्वल वॉर 2 ने भी शानदार शुरुआत की और ओपनिंग डे पर करीब 52.5 करोड़ रुपये की कमाई की। स्पाई यूनिवर्स की लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी टाइगर 3 ने पहले दिन 44.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा टाइगर जिंदा है ने ओपनिंग डे पर लगभग 34.1 करोड़ रुपये और एक था टाइगर ने करीब 32.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
सम्बंधित ख़बरें
Ramayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
‘कॉलेज के दिन याद आ गए’, फीमेल फैन के फ्लर्ट पर रणवीर सिंह ने दिया ऐसा जवाब, हंसी से गूंज उठा पूरा हॉल
Sunny Deol Emotional: पिता धर्मेंद्र की तारीफ सुनकर रो पड़े सनी देओल, राजकुमार संतोषी ने सुनाया भावुक किस्सा
‘मैं सिर्फ बायोलॉजिकल पिता हूं’, बेटी पलक से दूरी पर छलका राजा चौधरी का दर्द, श्वेता तिवारी का भी किया जिक्र
धुरंधर ने भी बनाई जगह
साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर भी इस लिस्ट में शामिल है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर करीब 28.6 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके अलावा बैंग बैंग! ने पहले दिन 27.54 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं बैंग बैंग ने लगभग 12 करोड़ रुपये और बेबी ने पहले दिन करीब 9.3 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब सभी की नजरें आने वाली फिल्म अल्फा पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि आलिया भट्ट की यह फिल्म भी स्पाई थ्रिलर जॉनर में नया रिकॉर्ड बना सकती है। अगर फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है तो यह भी जल्द ही इस टॉप ओपनिंग लिस्ट में अपनी जगह बना सकती है।
