बीएमसी चुनाव में अक्षय कुमार ने सबसे पहले डाला वोट, बोले- आज रिमोट कंट्रोल जनता के हाथ में
Akshay Kumar Voting: बीएमसी चुनाव में वोट डालने के बाद अक्षय कुमार ने कहा कि आज मुंबई का रिमोट कंट्रोल जनता के हाथ में है। अक्षय ने बताया कि शिकायतों के बजाय जिम्मेदारी निभाएं और वोट डालकर बदलाव लाएं।
- Written By: सोनाली झा
अक्षय कुमार (सोर्स- सोशल मीडिया)
Akshay Kumar BMC Election: महाराष्ट्र में आज 15 जनवरी को बीएमसी समेत राज्य की 29 महानगरपालिकाओं के लिए मतदान जारी है। सुबह 7:30 बजे से शुरू हुई वोटिंग में आम जनता के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इसी कड़ी में अभिनेता अक्षय कुमार सबसे पहले मतदान करने वाले सेलेब बनकर सामने आए।
अक्षय कुमार ने सुबह-सुबह मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया और एक जिम्मेदार नागरिक होने का उदाहरण पेश किया। अक्षय कुमार मुंबई के एक मतदान केंद्र पर ब्लू शर्ट और पैंट में सादे लेकिन कूल अंदाज में नजर आए। हमेशा फिटनेस और अनुशासन के लिए पहचाने जाने वाले अक्षय समय से पहले ही वोट डालने पहुंच गए। मतदान के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की और लोकतंत्र में वोट की अहमियत पर खुलकर बात की।
अक्षय कुमार ने लोगों से की खास अपील
अक्षय कुमार ने कहा कि आज बीएमसी के लिए मतदान हो रहा है। मुंबईवासी होने के नाते आज रिमोट कंट्रोल हमारे हाथ में है। उन्होंने वोट को आम नागरिक की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि यही वह माध्यम है, जिससे शहर और देश की दिशा तय होती है। अभिनेता ने मुंबई के लोगों से अपील की कि वे इस मौके को हल्के में न लें और बड़ी संख्या में बाहर निकलकर वोट डालें।
सम्बंधित ख़बरें
Peddi Release: पेड्डी रिलीज होते ही नंगे पैर तिरुमाला मंदिर पहुंचीं जान्हवी कपूर, माथा टेककर लिया आशीर्वाद
Maa Behen Movie Review: रोमांच और सस्पेंस से भरी है माधुरी दीक्षित-तृप्ति डिमरी स्टारर ‘मां बहन’
सेंसर बोर्ड के पूर्व चेयरमैन Pahlaj Nihalani का निधन, ‘उड़ता पंजाब’ विवाद से बटोरी थी सुर्खियां
Peddi X Review: राम चरण की ‘पेड्डी’ ने जीता फैंस का दिल, हेलीकॉप्टर शॉट की हो रही जमकर तारीफ
Maharashtra Civic Polls: Akshay Kumar shows up early to cast vote Read @ANI Story | https://t.co/bkq2DoAHBE#BMC #BMCElections2026 #MaharashtraCivicPolls #AkshayKumar #Bollywood pic.twitter.com/6yhp8Ok6ku — ANI Digital (@ani_digital) January 15, 2026
अक्षय कुमार की लोगों ने की तारीफ
अक्षय कुमार ने आगे कहा कि मैं मुंबई के सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे सिर्फ शिकायतें न करें, बल्कि अपने फर्ज को समझें। अगर हमें मुंबई का असली हीरो बनना है, तो हमें बातें करने के बजाय बाहर आकर वोट डालना चाहिए। अक्षय का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी जिम्मेदारी और जागरूकता की तारीफ कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- तुलसी बनेंगी परी की ढाल, रणविजय को सबक सिखाने का रचेगी खतरनाक प्लान
अक्षय कुमार सामाजिक मुद्दों पर देते हैं अपनी राय
अक्षय कुमार लंबे समय से सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय बेबाकी से रखते आए हैं। स्वच्छता अभियान, फिट इंडिया मूवमेंट और देशभक्ति से जुड़ी फिल्मों के जरिए वह हमेशा लोगों को जागरूक करने की कोशिश करते रहे हैं। ऐसे में उनका सबसे पहले वोट डालने पहुंचना उनके फैंस के लिए भी एक मजबूत संदेश है। बीएमसी चुनाव मुंबई के विकास के लिहाज से बेहद अहम माने जाते हैं।
