बर्थडे स्पेशल: नेहा धूपिया को इंप्रेस करने के लिए अंगद बेदी ने खरीद ली थी लोन पर कार

अंगद बेदी की प्रेम कहानी जिम से शुरू हुई थी। अंगद ने पहली बार में ही नेहा धूपिया को अपना दिल दे बैठे थे। नेहा को इंप्रेस करने के लिए अंगद ने लोन पर एक कार खरीद ली थी। नेहा उस समय बीएमडब्ल्यू में घूमना पसंद करती थीं।
बर्थडे स्पेशल: नेहा धूपिया को इंप्रेस करने के लिए अंगद बेदी ने खरीद लिया था लोन पर कार
अंगद बेदी (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अंगद सिंह बेदी का जन्म 6 फरवरी 1983 को नई दिल्ली में हुआ था। अंगद बेदी एक एक्टर और पूर्व मॉडल हैं। आज उनका 42वां जन्मदिन है। अंगद बेदी ने अपनी फ़िल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'काया तारन' से की थी। जिसका निर्देशन शशि कुमार ने किया था। यह फिल्म 2002 के गुजरात दंगों और 1984 के सिख विरोधी दंगों पर आधारित थी।

इसके बाद अंगद बेदी 'रंगीले', 'डियर जिंदगी', 'उंगली', 'पिंक', 'टाइगर जिंदा है' और 'द जोया फैक्टर' जैसी फिल्मों में अपनी मुख्य भूमिका निभा चुके हैं। अंगद बेदी ने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से स्नातक किया है। इसके बाद, उन्होंने मॉडलिंग करियर में कदम रखा। अंगद बेदी 2005 में स्टार वन के कुकिंग शो 'कुक ना कहो' शो में एक मेजबान के रूप में दिखाई दिए।

अंगद बेदी और एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने एक-दूसरे को डेट करने के बाद 10 मई 2018 को एक गुरुद्वारे में एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंध गए। नेहा धूपिया ने 18 नवंबर 2018 को एक बेटी मेहर धूपिया बेदी और 3 अक्टूबर 2021 को एक बेटे गुरिक को जन्म दिया। बता दें कि अंगद बेदी और नेहा धूपिया एकसाथ फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। वो पहली बार पंजाबी फिल्म 'रंगीले' में साथ नजर आए थे। इसके बाद 2014 में दोनों करण जौहर की फिल्म 'उंगली' में साथ दिखाई दिए थे।

अंगद बेदी और नेहा धूपिया की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की प्रेम कहानी जिम से शुरू हुई थी। अंगद ने पहली बार नेहा को जिम में देखा और पहली नजर के प्यार में गिरफ्तार हो गए। नेहा को इंप्रेस करने के लिए अंगद ने लोन पर एक कार खरीद ली थी। दरअसल, नेहा उस समय बीएमडब्ल्यू में घूमना पसंद करती थीं। ऐसे में नेहा की विश को पूरा करने के लिए अंगद ने लोन पर बीएमडब्ल्यू खरीद लिया था। अंगद ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने पहनी ही मुलाकात में नेहा से शादी करने के बारे में सोच लिया था। इस सपने को पूरा करने के लिए उन्हें काफी मशक्क्त करनी पड़ी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com