करण सिंह ग्रोवर की तीसरी बीवी हैं बिपाशा बसु, जानें एक्ट्रेस क्यों ठुकराती रही फेयरनेस क्रीम के विज्ञापन
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही है। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। साथ ही उन्होंने अपने सावलेपन के कारण लोगों के काफी ताने भी सुने थे। जानते है उनके संघर्ष के बारे में।
- Written By: अदिति भंडारी
Updated On:
Jan 07, 2025 | 07:48 AM
करण सिंह ग्रोवर की तीसरी बीवी हैं बिपाशा बसु, जानें एक्ट्रेस क्यों ठुकराती रही फेयरनेस क्रीम के विज्ञापन (सौ. सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई स्टार आए और गए। कुछ अपने दम पर इस मुकाम पर पहुंचे तो कुछ ने अपने परिवार का सहारा लिया। लेकिन कुछ सितारे ऐसे भी है जिन्हें यहां तक पहुंचने में कई मुश्किलों का सामना करने पड़। ऐसी मुश्किलें जो उन्हें कमजोर बना सकती थी। उन सितारों में एक नाम बिपाशा बसु का भी है। एक्ट्रेस ने अपने सावले रंग के कारण काफी ताने सुने थे। लेकिन आज वो अपने टैलेंट के दम पर उस मुकाम पर पहुंच गई है जहां वे जाना चाहती थी। आज बिपाश अपना 46वां जन्मदिन मना रही है। आइए जानते है उनके संघर्ष के बारे में।
बिपाशा बसु लगभग 24 साल से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही है। उन्होंने अपने टैलेंट और हिमत के बल पर वो मुकाम हासिल कर लिया है जिसके कभी वे सपने देखा करती थी। एक्ट्रेस ने खुद एक इंटरव्यू में बताया है कि उन्हें उनके सावले रंग के कारण कितने ताने सुनने को मिलते थे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बिपाशा ने अपने करिया की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उन्होंने बताया कि उन्हें शुरुआत में फेयरनेस क्रीम के कई ऑफर मिलते थे पर उन्होंने हमेशा उसे ठुकराया। एक्ट्रेस का कहना था कि गोरा करने वली क्रीम और अन्य प्रोडक्ट लोगों में फर्क पैदा करते है। एक्ट्रेस ने अपने मॉडलिंग के समय की चर्चा करते हुए बताया कि तब भी लोग उनके सांवलेपन का मजाक उड़ाते थे।
एक्ट्रेस ने बताया कि उनसे हमेशा कहा जाता था कि मॉडलिंग करने के लिए गोरा होना जरूरी है। लेकिन फिर भी बिपाशा ने हार नहीं मानी और किसी के तानो को खुद पर हावी नहीं होने दिया और सभी को गलत साबित किया। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू अक्षय कुमार की 2000 में आई फिल्म अजनबी से किया था। बिपाशा का इसमें विलन का रोल था। जिसके कारण उन्हें पसंद नहीं किया गया। फिर उनकी अगली फिल्म आई और उसने एक्ट्रेस की किस्मत बदल दी।
साल 2002 में बिपाशा की अगली फिल्म राज आई जिसे विक्रांत भट्ट ने बनाया था। इस फिल्म में बिपाशा के साथ डीनो मोरिया लीड पर थे। पर फिर भी पूरी फिल्म का भार बिपाशा पर ही था। तब से बिपाशा की किस्मत चमक गई। बिपाशा ने अब तक ‘जिस्म’, ‘धूम’, ‘रेस’, ‘फिर हेरा फेरी’, ‘आंखें’, ‘मेरे यार की शादी है’, ‘एतबार’, ‘डरना जरूरी है’, ‘क्रिएचर’, ‘बचना ऐ हसीनो’, ‘ओमकारा’ और ‘अलोन’ जैसी हिट फिल्में की हैं।
इसके बाद एक्ट्रेस ने 2016 में करण वीर ग्रोवर से शादी कर ली। जिसके बाद बिपाशा ने अपनी लाइफ घर- परिवार को समर्पित कर दी। इसके बाद 12 नवंबर 2022 को बिपाशा की बेटी हुई जिसका देवी रखा। अब वे तीनों अपने परिवार में खुशी से रेह रहे है।
Bipasha basu is karan singh grover third wife know why actress keeps rejecting fairness cream advertisements
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Jan 07, 2025 | 07:48 AM
