Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने नन्ही परी का किया वेलकम, देवी बसु सिंह ग्रोवर रखा लाड़ली का नाम

  • By संदीप पांडे
Updated On: Nov 12, 2022 | 03:27 PM

Photo - Instagram

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई : एक्ट्रेस (Actress) बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) के घर आज एक बड़ी खुशी ने कदम रखा है। आज का दिन उनके लिए बेहद ही खास हो गया है। 43 साल की उम्र में बिपाशा बसु ने एक बेटी को जन्म दिया है। अब बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर पैरेंट्स बन गए हैं। जी हां, आपने सही सुना। बिपाशा बसु ने आज यानि शनिवार की सुबह में एक नन्ही परी को जन्म दिया है।

बता दें कि कपल शादी के छह साल बाद पैरेंट्स बने हैं। कपल ने अपनी बेटी का नाम देवी बसु सिंह ग्रोवर रखा है। इस खुशखबरी की जानकारी खुद अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी हैं। पोस्ट में उन्होंने अपनी बेबी के पैरों की झलक दिखाया है। तस्वीर पर लिखा, ‘देवी बसु सिंह ग्रोवर हमारे प्यार और मां के आशीर्वाद की भौतिक अभिव्यक्ति अब यहां है और वह दिव्य है।’ बिपाशा बसु ने कैप्शन में लिखा, ‘ब्लेस्ड’ बिपाशा बसु के मां बनने की खबर सुनते ही फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाईयां और शुभकानाएं दे रहे है। बता दें कि इससे पहले भी बिपाशा बसु अपने सोशल मीडिया के जरिए पल-पल की अपडेट्स देती रही हैं। वो आए दिन अपनी फोटोशूट की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रही है। हाल ही में बॉलीवुड के लविंग कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी अपनी बेटी के पैरेंट्स बने हैं। 

सम्बंधित ख़बरें

करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट का द ट्रेटर्स में कमबैक टला, जानें क्या थी वजह

तलाक के 11 साल बाद इस शो में एक साथ दिखेंगे करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट

TV celebs Breakup: मौनी रॉय से एजाज खान तक, फिल्म मिलते ही पार्टनर से अलग हुए टीवी एक्टर्स

बॉलीवुड के फेमस कपल के साथ रहा मीका सिंह का खराब एक्सपीरियंस, किसिंग सीन के समय हो गया था बवाल

गौरतलब है कि करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई भी कसर नहीं छोड़ते हैं। वहीं प्रेग्नेंसी के दौरान करण सिंह ग्रोवर ने पत्नी बिपाशा बसु का खास ख्याल रखा है। अभिनेत्री ने इसी साल अगस्त महीने में अपने प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज अपने सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों को दी थी। जिसके बाद से कपल अपने नन्हे मेहमान का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं अब फैंस बिपाशा बसु की बेटी की झलक देखने के लिए काफी बेताब है।

Bipasha basu and karan singh grover welcome the little angel devi basu singh grover named her ladli

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 12, 2022 | 03:27 PM

Topics:  

  • Karan Singh Grover

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.