Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

44 साल की हुई बिपाशा बसु, इन दिनों बेटी देवी के साथ बिता रही हैं समय

  • By संदीप पांडे
Updated On: Jan 07, 2023 | 06:45 AM

Photo - Instagram

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) बिपाशा बसु सिंह ग्रोवर (Bipasha Basu Singh Grover) का आज 44वां जन्मदिन है। उनका जन्म 7 जनवरी 1979 न्यू दिल्ली में एक बंगाली परिवार में हुआ था। अभिनेत्री के पिता का नाम हीराक है जो एक सिविल इंजीनियर हैं और उनकी मां ममता एक गृहिणी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। जिसके बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया में अपनी एंट्री की। वो साल 2001 में रिलीज फिल्म ‘अजनबी’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

जिसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री को कई फिल्में दी। जिसमें ‘राज’, ‘जिस्म’, ‘नो एंट्री’, ‘धूम 2’, ‘कॉर्पोरेट’, ‘फिर हेरा फेरी’, ‘रेस’, ‘बचना ऐ हसीनों’, ‘राज 3डी’, ‘आत्मा’, ‘क्रिएचर 3डी’ और ‘एलोन’ जैसी फिल्में शामिल है। बिपाशा बसु बॉलीवुड के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, बंगाली और अंग्रेजी फिल्मों में भी दिखाई दी हैं। बिपाशा बसु ने 30 अप्रैल 2016 को एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी की। एक्ट्रेस बिपाशा बसु 43 साल की उम्र में 12 नवंबर 2022 को एक बेटी को जन्म दी। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपनी नन्ही परी का नाम देवी बसु सिंह ग्रोवर रखा है।

सम्बंधित ख़बरें

करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट का द ट्रेटर्स में कमबैक टला, जानें क्या थी वजह

तलाक के 11 साल बाद इस शो में एक साथ दिखेंगे करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट

TV celebs Breakup: मौनी रॉय से एजाज खान तक, फिल्म मिलते ही पार्टनर से अलग हुए टीवी एक्टर्स

बॉलीवुड के फेमस कपल के साथ रहा मीका सिंह का खराब एक्सपीरियंस, किसिंग सीन के समय हो गया था बवाल

बता दें कि कपल शादी के छह साल बाद पैरेंट्स बने हैं। एक्ट्रेस ने मां बनने के बाद इसकी खुशी अपने प्रशसंकों के साथ एक पोस्ट के जरिए शेयर की थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लाडली के पैरों की तस्वीर शेयर कर लिखा था, ‘देवी बसु सिंह ग्रोवर हमारे प्यार और मां के आशीर्वाद की भौतिक अभिव्यक्ति अब यहां है और वह दिव्य है।, ‘ब्लेस्ड’ फिलहाल, एक्ट्रेस इन दिनों अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। एक्ट्रेस अपनी बेटी का खास ख्याल रख रही हैं।

Bipasha basu 44 years old is spending time with daughter devi these days

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 07, 2023 | 06:45 AM

Topics:  

  • Karan Singh Grover

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.