Bigg Boss 20: तौकीर के आधी रात के ड्रामे से घर में मचा हंगामा, डॉक्टर की एंट्री के बाद आया बड़ा ट्विस्ट

Bigg Boss 20 Latest Update: बिग बॉस 20 के घर में आधी रात को काजी तौकीर ने दवाइयों के लिए भारी हंगामा किया, जिसके बाद फौरन डॉक्टर बुलाना पड़ा। हालांकि डॉक्टर के आने के बाद नया ट्वीस्ट देखने को मिला।
Bigg Boss 20 Kazi Tauqeer
काजी तौकीर(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bigg Boss 20 Qazi Tauqeer: रियलिटी शो बिग बॉस 20 का माहौल इन दिनों काफी गरमाया हुआ है। प्रतिभागी लगातार एक-दूसरे से मुकाबला कर रहे हैं और दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचने की पूरी कोशिश में जुटे हैं। इसी बीच शो के घर में आधी रात को एक ऐसी वाक्या घटा जिसने पूरे माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। सिंगर काजी तौकीर ने अचानक ही घर के अंदर ऐसा बखेड़ा खड़ा कर दिया कि बाकी प्रतिभागी भी सोच में पड़ गए। उनके इस बर्ताव से घर का माहौल एकदम बदल गया और स्थिति को संभालने के लिए बिग बॉस 20 शो के मेकर्स को भी फौरन हरकत में आना पड़ा।

कैमरे के सामने शुरू हुआ काजी का ड्रामा

काजी तौकीर अपनी अनोखी हरकतों और बातों से अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने आधी रात को जो किया, उससे हर कोई हैरान रह गया। वे बिग बॉस 20 के घर में लगे कैमरों के सामने पहुंचे और बहुत आराम से अपनी दवाइयों की मांग करने लगे। धीरे-धीरे उनकी बातचीत का लहजा बदलने लगा और उनका गुस्सा साफ नजर आने लगा।

देखते ही देखते काजी तौकीर जोर-जोर से चिल्लाने लगे और सीधे बिग बॉस को ही कटघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने चीखते हुए कहा कि वे सिर्फ बिग बॉस हैं, भगवान नहीं। काजी के इस गुस्से के रूप ने पूरे घर में खलबली मचा दी और बाकी सदस्य भी अनहोनी की आशंका से परेशान हो उठे।

थोड़ी देर बाद सामने आई सच्चाई

स्थिति की गंभीरता और काजी की हालत को देखते हुए शो के मेकर्स ने बिना देर किए मेडिकल हेल्प की व्यवस्था की। घर के अंदर फौरन डॉक्टर को बुलाया गया ताकि काजी की जांच की जा सके। इसके बाद काजी तौकीर को मेडिकल रूम के अंदर भेजा गया।

लेकिन जैसे ही डॉक्टर ने उनसे उनकी तकलीफ के बारे में पूछा, नजारा पूरी तरह से बदल गया। काजी ने डॉक्टर को देखते ही हंसना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि उन्हें कोई फिजिकल प्रोब्लम नहीं थी और वे सिर्फ एक्टिंग कर रहे थे। काजी ने कबूल किया कि उन्होंने यह पूरा बखेड़ा सिर्फ एक सीन बनाने के लिए खड़ा किया था।

Bigg Boss 20 Kazi Tauqeer
Bigg Boss 20: सलमान खान ने काजी तौकीर को लगाई फटकार, माही विज की भी लगी क्लास, अमन-आसिफ आपस में भिड़े

काजी की इस हरकत की हुई काफी चर्चा

डॉक्टर के सामने काजी के इस सच को कबूलते ही घर के बाकी सदस्यों ने राहत की सांस ली। हालांकि उनके इस नाटक की वजह से रात भर घर में तनाव का माहौल बना रहा। जब इस घटना का वीडियो और जानकारी सामने आई, तो दर्शकों ने भी इस पर अपनी तीखी और मजेदार रिएक्शन दिए। सोशल मीडिया पर लोग काजी तौकीर की इस एक्टिंग को लेकर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि उन्होंने ध्यान खींचने के लिए बहुत ही शानदार एक्टिंग की।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com