

स्काउट ओपी ने लव गिल को लेकर किया आपत्तिजनक कमेंट
बिग बॉस प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स
लव के व्यवहार और रिश्ते पर स्काउट ने लगाए कई आरोप
Bigg Boss 20 Scout OP Comment On Love Gill: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 20 में आए दिन हंगामा देखने के लिए मिलता है। हाल ही में जहां एक और उदिति सिंह और लव गिल के बीच में विवाद देखने के लिए मिला था।
जियो हॉटस्टार के लेटेस्ट प्रोमो ने बिग बॉस फैंस को जोरदार झटका दिया है। इस प्रोमो में गेमर स्काउट ओपी ने लव गिल को लेकर ऐसी बात कही है जिसने बिग बॉस फैंस को हैरान कर दिया है। स्काउट ओपी के इस कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स उनपर भड़के हुए है। स्काउट ओपी की इस हरकत ने बिग बॉस के घर में भाई-बहन के रिश्ते की मर्यादा को तार-तार कर दिया है।
बिग बॉस 20 के लेटेस्ट प्रोमो में स्काउट ओपी और गूल्लू के बीच बातचीत होती हुई दिख रही है। इस वीडियो में स्काउट ओपी उनके और लव गिल के रिश्ते को लेकर आपत्तिजनक बातें करते हुए दिख रहे है।
स्काउट इस वीडियो में कहते है कि लव उनका ख्याल रखती थीं, समय पर खाना खाने के बारे में पूछती थीं और रोज सुबह उन्हें उठाती थीं। साथ ही स्काउट ऐसी बात भी कह देते है, जिसे सुनकर यूजर्स भड़क जाते हैं।
आगे स्काउट ओपी गूल्लू को बताता है कि लव बेड उनके करीब रहने की कोशिश करती थी। स्काउट आगे कहता है कि वो मेरे बगल में लेटकर 30 सेकेंड तक मुझे देखे जा रही है. इसके बाद स्काउट ने बहुत ही अश्लील कमेंट किया।
बाद में स्काउट लव गिल को लेकर कमेंट करते है कि लव उन्हें कई हिंट्स भी देती थी, जिसके कारण वो उनके तरफ अट्रेक्ट होने लगे थे। स्काउट आगे कहता है कि पता नहीं मैंने क्या सोचकर उसे वो औहदा दिया था. मेरा गुस्सा इतने पीक पर था कि मैंने सिर तक मुंडवा लिया था. मैंने ऐसा इसलिए किया ताकि मेरा गुस्सा थम जाए. लाइफ में इसने मुझे ट्रॉमा दे दिया है।
जियो हॉटस्टार का ये प्रोमो देखने के बाद यूजर्स ने सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन शेयर किया है। जहां एक यूजर ने इस प्रोमो वीडियो पर कमेंट किया कि स्काउट का डाउनफॉल का कारण वो खुद है। तो दूसरे यूजर ने लिखा स्काउट ने खुद को एक्सपोज कर दिया वॉव। वहीं एक और यूजर ने लिखा है कि दोनों भाई बहन बराबर के ठरकी है।