साल 2013 में आए नए 'महाभारत' में सौरभ राज जैन ने कृष्ण का किरदार निभाया और यह रोल उनके करियर का बड़ा मोड़ बन गया। उनकी आवाज, लाइन्स बोलने का अंदाज और गंभीर व्यक्तित्व ने कृष्ण की भूमिका को अलग पहचान दी। खासकर शो में दिए गए कृष्ण के उपदेशों वाले सीन दर्शकों के बीच काफी पसंद किए गए। इस किरदार के बाद सौरभ का नाम टीवी के लोकप्रिय कृष्ण के तौर पर लिया जाने लगा।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)